• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • स्‍वीडिश कंपनी Polestar ने दिखाई ड्रोन वाली कार, ड्राइविंग करते हुए बना सकेंगे वीडियो

स्‍वीडिश कंपनी Polestar ने दिखाई ड्रोन वाली कार, ड्राइविंग करते हुए बना सकेंगे वीडियो

ड्रोन 90 किमी / घंटा की मैक्सिमस स्‍पीड तक व्‍हीकल को फॉलो कर सकता है।

स्‍वीडिश कंपनी Polestar ने दिखाई ड्रोन वाली कार, ड्राइविंग करते हुए बना सकेंगे वीडियो

Polestar O2 का डिजाइन एक स्पोर्टी फोर-डोर सेडान Polestar Precept की तरह है।

ख़ास बातें
  • इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से है कार के पीछे सेटअप किया गया ऑटोनॉमस ड्रोन
  • ड्राइविंग शुरू करते ही यह कार के पीछे से लॉन्‍च होगा
  • यह आपको और आपकी कार को फ‍िल्‍माएगा
विज्ञापन
स्‍वीडिश इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरर ‘पोलस्‍टार' (Polestar) ने अपनी नई कॉन्‍सेप्‍ट EV को पेश किया है। इसका नाम O2 है। इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है कार के पीछे सेटअप किया गया ऑटोनॉमस ड्रोन। यह कार के पीछे से लॉन्‍च होगा और जैसे ही आप ड्राइविंग शुरू करेंगे, यह आपको और आपकी कार को फ‍िल्‍माएगा।
O2 एक कन्‍वर्टेबल कॉन्‍सेप्‍ट स्‍पोर्ट्स कार है। कंपनी ने अभी तक इस कार की पावर, रेंज और बाकी कॉन्फ़िगरेशन की डिटेल्‍स नहीं दी हैं। इसके अलावा, कंपनी तीन साल में तीन नए मॉडल लॉन्‍च करने की योजना बना रही है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, Polestar O2 का डिजाइन एक स्पोर्टी फोर-डोर सेडान Polestar Precept की तरह है। इसमें क्‍लासिक स्‍पोर्ट्स कारों जैसी फ‍िलिंग है, जो इसकी चौड़ी बॉडी, शॉर्ट फ्रंट सस्पेंशन और लंबे व्हीलबेस के साथ ही 2+2 सीट कॉम्पैक्ट कॉकपिट से और बेहतर नजर आती है। कार को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे इसकी रेंज को बढ़ाने में मदद मिलती है। उदाहरण के लिए- यह कार पहियों और कार बॉडी के दोनों साइडों पर ‘गाइड एयर डक्ट्स' को इंटीग्रेट करती है। यह टर्ब्युलन्स को कम करने के लिए ‘एयर गाइड वेन' फीचर के साथ ‘टेललाइट्स' का इस्‍तेमाल करता है। 

Polestar O2 की रियर सीट के पीछे एक स्वचालित हवाई ड्रोन लगाया गया है। इस ड्रोन को पोलस्टार ने एरोफुगिया के कंस्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड होको फ्लो (Hoco Flow) के सहयोग से विकसित किया था। यह ड्रोन कार चलाते समय उड़ान भर सकता है और आपको कार चलाते हुए फ‍िल्‍मा सकता है। ड्रोन 90 किमी / घंटा की मैक्सिमस स्‍पीड तक व्‍हीकल को फॉलो कर सकता है। 

कार चलाते हुए ड्राइवर ‘हाई एल्‍टीट्यूट सराउंडिंग मोड' को भी चुन सकता है, यह समुद्र तट के किनारे शूटिंग के लिए बेस्‍ट है। इसके अलावा, स्‍पोर्ट्स फॉलो-अप मोड के जरिए भी वीडियो बनाया जा सकता है। रिकॉर्डिंग करने के बाद ड्रोन अपने आप कार में वापस भी आ सकता है। गाड़ी रुकने के बाद ड्राइवर 15 इंच के सेंट्रल डिस्प्ले की मदद से वीडियो क्लिप को एडिट और शेयर भी कर सकता है।

उम्‍मीद है कि कंपनी कार के बाकी फीचर्स से भी जल्‍द पर्दा हटाएगी। ये कार कब तक हकीकत बन जाएगी, इसके बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कंपनी की तैयारियों को देखते हुए लगता है कि आने वाले समय में यह कार वास्‍तविकता होगी और ड्रोन की मदद से लोग खुद को शूट कर सकेंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »