जापानी कंपनी ने लॉन्‍च की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV, पूरी दुनिया में बेचेगी

नए मॉडल को अगले साल के मिड तक टोयोटा के bZ4X के साथ अमेरिका, कनाडा, यूरोप, चीन और जापान में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Subaru Corp. ने उसकी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV 'सोलटेरा' को पेश किया
  • कंपनी ने इसे टोयोटा मोटर कॉर्प के साथ संयुक्त रूप से डिवेलप किया है
  • हालांकि यह कंपनी भी दुन‍िया भर में हुई चिप की कमी से जूझ रही है

हालांकि इस ऑटोमेकर पर भी वैश्‍विक स्‍तर पर चल रही चिप की कमी का असर दिखाई द‍िया है।

इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की दुनिया में बड़ा इनोवेशन करते हुए जापान की ऑटोमेकर Subaru Corp. ने उसकी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV 'सोलटेरा' को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक  SUV को कंपनी ने टोयोटा मोटर कॉर्प के साथ संयुक्त रूप से डिवेलप किया है। सुबारू कॉर्प ने गुरुवार को टोक्यो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सोलटेरा का प्रीमियर किया, जिसे नए "ई-सुबारू ग्लोबल प्लैटफॉर्म" पर बनाया गया है। टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया यह प्लैटफॉर्म, बैटरी-इलेक्ट्रिक कारों को डेडिकेटेड है। नए मॉडल को अगले साल के मिड तक टोयोटा के bZ4X के साथ अमेरिका, कनाडा, यूरोप, चीन और जापान में बेचा जाएगा।

जापानी ऑटोमेकर के तौर पर सुबारू तेजी से अपनी पहचान बना रही है और बड़े प्रतिद्वंद्वियों के साथ गठबंधन कर रही है। इस लॉन्‍च के बाद हुई प्रेस ब्रीफ‍िंग में कंपनी के चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर तोमोमी नाकामुरा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जब तक दुनिया पूरी तरह से बैटरी इलेक्ट्रिक कारों की ओर शिफ्ट नहीं हो जाती, तब तक हम गठबंधन करेंगे। BEVs का क्षेत्र टोयोटा समेत बाकी ऑटोमेकर्स के साथ कम्‍पीट करने का एक एरिया होगा।
Advertisement

नाकामुरा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वीकल्‍स आज भी अपने आरंभ पर हैं। सुबारू ने 2020 की शुरुआत में कहा था कि अमेरिकी लोग इलेक्ट्रिक वीकल्‍स या प्लग-इन हाइब्रिड चाहते हैं, इसके बहुत अधिक सबूत नहीं हैं, लेकिन अब यह ऑटोमेकर अमेरिका में अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सुबारू ने पिछले साल कहा था कि वह 2030 तक बैटरी और हाइब्रिड कारों समेत इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की ग्‍लोबल सेल्‍स का 40 फीसदी और 2035 तक 100% वीकल बनाने की योजना बना रही है।

डिवेलपमेंट कॉस्‍ट को कम करने के लिए 2019 में टोयोटा के साथ कंपनी ने अपने अलायंस को मजबूत किया था। दोनों ने मिलकर इस साल की शुरुआत में लेटेस्‍ट BRZ स्पोर्ट्स कारों का निर्माण किया। सोलटेरा के निर्माण में टोयोटा ने ईवी टेक्नॉलजीस की पेशकश की, जबकि सुबारू ने ऑल-वील-ड्राइव टेक्निक शेयर की। 
Advertisement

हालांकि इस ऑटोमेकर पर भी वैश्‍विक स्‍तर पर चल रही चिप की कमी का असर दिखाई द‍िया है। पुर्जों की कमी के कारण पिछले हफ्ते ही कंपनी ने अपनी पूरे साल की बिक्री और लाभ के पूर्वानुमान में कटौती की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SUV, Toyota, electric vechiles, Japan, Chip

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.