सब फोर मीटर सेगमेंट में चला Brezza का जादू, ये SUV जमकर खरीद रहे लोग

भारतीय बाजार में सब 4मीटर एसयूवी काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। पिछले कुछ सालों से इन्होंने हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच जगह कायम की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में सब 4मीटर एसयूवी काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
  • इस सेगमेंट में Brezza का मार्केट शेयर 18.63% है।
  • Brezza ने बीते साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की है।

Photo Credit: Maruti Suzuki

भारतीय बाजार में सब 4मीटर एसयूवी काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। पिछले कुछ सालों से इन्होंने हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच जगह कायम की है। आज हम आपको मार्केट में इन एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। बीते दो महीनों में Brezza ने Nexon से जगह हासिल की है। 
 

अक्टूबर में सब 4मीटर एसयूवी की बिक्री


Brezza ने बीते साल में बेची 8,032 यूनिट्स की तुलना में इस साल 9,941 यूनिट्स बेची हैं। वहीं बीते महीने बेची 15,445 यूनिट्स की तुलना में गिरावट दर्ज की है। साल दर साल के हिसाब से 23.77% बढ़ोतरी देखी है। वहीं महीने दर महीने के हिसाब से 35.64% गिरावट दर्ज की है। इस सेगमेंट में Brezza का मार्केट शेयर 18.63% है। वहीं हाल ही में आई Hyundai Venue ने बीते साल में बेची 10,554 यूनिट्स की तुलना में 9,585 यूनिट्स बेची हैं। वहीं बीते महीने कंपनी ने 11,033 यूनिट्स बेची थीं। 

साल दर साल में 9.18% की गिरावट आई है और महीने दर महीने में 13.12% की गिरावट आई है। Sonet ने साल दर साल में 7,614 यूनिट्स के साथ 39.89% प्रतिशत बढ़ोतरी की है। इस लिस्ट में इसका चौथा नंबर है। महीने दर महीनें कंपनी ने 18.02% की गिरावट देखी है,  जिसमें 1,677 यूनिट्स वॉल्यूम का घाटा हुआ।

XUV300 ने पांचवा स्थान हासिल किया है। कंपनी ने बीते महीने 6,282 यूनिट्स की बिक्री है। यह दूसरी सब 4मीटर एसयूवी है, जिसने साल दर साल और महीने दर महीने में बढ़ोतरी दर्ज की है। साल दर साल 49.46% की बढ़ोतरी हुई है और 3.32% महीने दर महीने की बढ़ोतरी की है। XUV300 ने इस महीने 11.78% की बढ़ोतरी की है।

Nissan Magnite ने इस दौरान बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वहीं Renault Kiger भी इसी में पीछे रही है। Magnite ने 2,819 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें 570 यूनिट्स के साथ 16.82% साल दर साल की गिरावट है। 250 यूनिट्स यानी कि 8.15%  की गिरावट है। Kiger ने 2,685 यूनिट्स की बिक्री की है। Kiger की बिक्री साल दर साल में 1.59% और महीने दर महीने में 5.92% की गिरावट की है। इस सेगमेंट में Magnite का 5.28% मार्केट शेयर है। वहीं Kiger का 5.03% मार्केट शेयर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  3. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  5. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  4. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  6. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  7. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  8. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  9. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  10. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.