Starlink Satellite Internet: Elon Musk की सर्विस कब होगी शुरू, कितनी होगी कीमत? यहां जाने सब कुछ

Starlink को भारत सरकार से हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। Elon Musk की कंपनी अब जल्द ही भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करेगी, जिसकी स्पीड 25 Mbps से 220 Mbps तक हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 सितंबर 2025 11:15 IST
ख़ास बातें
  • भारत में पहली बार सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च करेगी Starlink
  • स्पीड 25 से 220 Mbps, किट की कीमत 30,000 रुपये या उससे अधिक!
  • 2025 तक लॉन्च की संभावना, मुंबई बनेगा हब

Starlink ने भारत में अपनी तैयारी तेज कर दी है

Photo Credit: Reuters

Elon Musk की कंपनी Starlink को भारत सरकार से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और अब कंपनी देश में अपनी सैटेलाइट इंटनेट सर्विस शुरू करने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने कंपनी को सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस के लिए जरूरी स्पेक्ट्रम की अनुमति भी दी है। यह पहली बार होगा जब भारत में किसी कंपनी को सीधे सैटेलाइट इंटरनेट देने की इजाजत मिली है। इस फैसले के बाद Starlink अब देश में अपना पूरा ऑपरेशन शुरू करने के बेहद करीब है। यदि आप भी इसी सर्विस के रिलीज के इंतजार में हैं, तो यहां हम इससे जुड़ी सभी उपलब्ध जानकारी दे रहे हैं।

लॉन्च टाइमलाइन और कनेक्टिविटी स्पीड

कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि Starlink की सर्विस 2025 के अंत तक भारत में शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड 25 Mbps से लेकर 220 Mbps तक होगी। बड़े शहरों में जहां पहले से फाइबर कनेक्शन मौजूद हैं वहां यह बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं लगेगा, लेकिन दूरदराज और बॉर्डर एरिया में यह इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Advertisement

ग्राउंड स्टेशंस और हब

Starlink ने भारत में अपनी तैयारी तेज कर दी है। कंपनी कथित तौर पर 10 लोकेशन्स पर ग्राउंड बेस स्टेशंस लगाने की योजना बना रही है। इनमें से मुंबई को सेंट्रल हब के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इन स्टेशंस से नेटवर्क की सिक्योरिटी और डेटा राउटिंग को संभाला जाएगा।

कितनी होगी कीमत?

स्पीड और कवरेज के साथ Starlink की सर्विस थोड़ी प्रीमियम होगी। शुरुआती हार्डवेयर किट (डिश और राउटर सहित) के लिए ग्राहकों को करीब 30,000 रुपये से 35,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा हर महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान 3,000 से 4,200 रुपये के बीच हो सकता है, जो लोकेशन और डेटा यूज पर निर्भर करेगा। हालांकि, यदि इसका मकसद ग्रामिण और दूरदजार के इलाकों पर हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड कराना है, तो यह देखना होगा कि ये कीमत कितनी जायज होगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.