• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Starlink ला रही ‘प्रीमियम’ सर्विस, हाई परफॉर्मेंस एंटीना से मिलेगी तेज इंटरनेट स्‍पीड, बुकिंग शुरू

Starlink ला रही ‘प्रीमियम’ सर्विस, हाई-परफॉर्मेंस एंटीना से मिलेगी तेज इंटरनेट स्‍पीड, बुकिंग शुरू

स्टारलिंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि प्रीमियम सर्विस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह खराब मौसम में भी बेहतरीन काम करेगी।

Starlink ला रही ‘प्रीमियम’ सर्विस, हाई-परफॉर्मेंस एंटीना से मिलेगी तेज इंटरनेट स्‍पीड, बुकिंग शुरू

स्टारलिंक ने ‘प्रीमियम’ सर्विस के इच्‍छुक यूजर्स से कंपनी की वेबसाइट पर स्‍लॉट रिजर्व करने के लिए कहा है।

ख़ास बातें
  • स्टारलिंक की वेबसाइट पर एक अपडेट में इसकी घोषणा की गई है
  • प्रीमियम सर्विस के तहत यूजर्स को फास्‍ट-इंटरनेट स्‍पीड दी जाएगी
  • कोई परेशानी आती है, तो यूजर्स को पहले सपोर्ट दिया जाएगा
विज्ञापन
एलन मस्‍क (Elon Musk) के सपोर्ट वाली स्टारलिंक (Starlink) दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्‍ध कराने के लिए काम कर रही है। इस वेंचर का मकसद दूरदराज के इलाकों तक लो-लेटेंसी वाले ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाना है। कंपनी इसके लिए एक के बाद एक सैटेलाइट भी लॉन्‍च कर रही है। ताजा जानकारी यह है कि स्टारलिंक अब अपने कस्‍टमर्स को ‘प्रीमियम' सर्विस देने जा रही है। स्टारलिंक की वेबसाइट पर एक अपडेट में इसकी घोषणा की गई है। कंपनी ने बताया है कि वह रेगुलर सर्विस के मुकाबले हाई-परफॉर्मेंस एंटीना की मदद से ‘प्रीमियम' सर्विस देगी। इस ‘हाई-परफॉर्मेंस एंटीना' के बारे में एलन मस्‍क ने भी ट्वीट किया है। प्रीमियम सर्विस के तहत बिजनेसेज समेत हाई-डिमांड वाले यूजर्स को एक बड़े एंटीना और हाई थ्रूपुट के साथ फास्‍ट इंटरनेट स्‍पीड दी जाएगी। 

प्रीमियम सर्विस के साथ स्टारलिंक यूजर्स को 150-500 Mbps डाउनलोड स्‍पीड और 20-30ms की लेटेंसी दी जा सकती है। लेटेंसी उस वक्‍त को कहते हैं, जितनी देर में डेटा सिग्नल A से B पॉइंट तक पहुंचता है और फिर पॉइंट A पर वापस आ जाता है। इसे मिलीसेकंड (ms) में मापा जाता है। ज्‍यादा लेटेंसी का मतलब है डेटा ट्रांसमिशन में देरी। लेटेंसी जितनी कम होगी, उतना तेज इंटरनेट चलेगा। आमतौर पर 20ms से 40ms की लेंटेंसी रेंज को बेहतर माना जाता है। 
स्टारलिंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि प्रीमियम सर्विस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह खराब मौसम में भी बेहतरीन काम करेगी। यदि कोई परेशानी आती है, तो यूजर्स को प्राथमिकता के आधार पर सपोर्ट मिलेगा। यह सपोर्ट चौबीसों घंटे काम करेगा। स्टारलिंक की सर्विसेज अभी तक सभी इलाकों में उपलब्ध नहीं है। 

स्टारलिंक को ऑपरेट करने वाली स्पेसएक्स (SpaceX) ने सैटेलाइट इंटरनेट को बेहतर बनाने के लिए हाल ही में 49 सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया है। कंपनी कुल 2000 से ज्‍यादा सैटेलाइट लॉन्‍च करने का लक्ष्‍य लेकर चल रही है। आने वाले हफ्तों में और अधिक सैटेलाइट लॉन्च होने की उम्मीद है। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पेसएक्स को 12 हजार मिनी-सैटेलाइट लॉन्च करने की इजाजत दी है।

यह प्रोजेक्‍ट दूरदराज के इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन चिंताएं हैं कि छोटे सैटेलाइट की बढ़ती संख्या से पृथ्वी की कक्षा में भीड़ लगेगी और इससे कई खतरे हो सकते हैं। 

बहरहाल, स्टारलिंक ने ‘प्रीमियम' सर्विस के इच्‍छुक यूजर्स से कंपनी की वेबसाइट पर स्‍लॉट रिजर्व करने के लिए कह है। इस साल की दूसरी तिमाही में इसकी डि‍लीवरी शुरू होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »