100 km रेंज के साथ आएगी टू-सीटर Squad इलेक्ट्रिक कार, इसके रूफ पर लगा है सोलर पैनल

Squad इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआती कीमत €6,250 (करीब 5.10 लाख रुपये) है और कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक कार के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2022 20:44 IST
ख़ास बातें
  • Squad इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआती कीमत €6,250 (करीब 5.10 लाख रुपये) है
  • सोलर पैनल की वजह से इलेक्ट्रिक कार पूरे दिन में 20 km तक चल सकती है
  • स्वैपेबल बैटरी पैक की बदौलत इस कार की रेंज 100 km हो जाती है

Sqaud की शुरुआती कीमत €6,250 (करीब 5.10 लाख रुपये) है

Photo Credit: Squad Mobility

EV स्टार्टअप Squad Mobility ने कथित तौर पर सोलर रूफ वाली अपने अकमिंग टू-सीटर इलेक्ट्रिक व्हीकल की घोषणा की है। Squad (सोलर क्वाड) नाम की इस EV को यूरोप में 2023 में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी खासियतों की बात करें, तो इसमें ऊपर की ओर बहुत बड़ा सोलर पैनल दिया है, जो रेंज को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। कंपनी का दावा है कि सोलर पैनल की मदद से इलेक्ट्रिक पूरे दिन में 20 km की रेंज दे सकती है। इसमें बैटरी पैक भी है, जो रेंज को 100 km तक बढ़ा देता है।

Gizmochina के अनुसार, Squad इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआती कीमत €6,250 (करीब 5.10 लाख रुपये) है और कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक कार के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फिलहाल इस EV के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।

खासियतों की बात करें, तो Squad EV के रूफ में सोलर पैनल लगाया गया है, जो बैटरी को चार्ज भी कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस पैनल की वजह से इलेक्ट्रिक कार पूरे दिन में 20 km तक चल सकती है। इसमें स्वैप होने लायक बैटरी पैक भी है, जिसकी बदौलत इस कार को 100 km तक चलाया जा सकता है। 

Squad के इंटीरियर की बात करें, तो कार यह काफी सिंपल इंटीरियर के साथ आती है, हालांकि इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। यह एक टू-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जो 5hp जनरेट करने वाली डुअल इलेक्ट्रिक मोटर की बदौलत 45kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है।

इसमें बड़ी खिड़कियां दी गई है और साथ ही इसके दरवाजों को हटाया भी जा सकता है। इसमें बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि वह सोलर पैनल से लैस एक फोर-सीटर EV भी तैयार कर रहे हैं। हालांकि यह कार कब पेश की जाएगी, इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.