स्नैपडील सेल: आईफोन 6एस और रेडमी नोट 3 समेत कई प्रोडक्ट पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2016 09:53 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक बार फिर ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहद रोचक ऑफर पेश किए हैं
  • अमेरिकन एक्सप्रेस कार्डधारकों 25 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है
  • स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल 25 से 27 अक्टूबर तक चलेगी
ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील इस महीने की शुरुआत से ही अनबॉक्स दिवाली सेल का आयोजन कर रही है। और अब संभवतः यह सेल अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। 25 से 27 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल का आज दूसरा दिन है। कंपनी ने एक बार फिर ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहद रोचक ऑफर पेश किए हैं। आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्पीकर और टेलीविज़न बेहद ही सस्ते दर में मिल जाएंगे।

स्नैपडील सेल के दूसरे सीज़न में एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत का इंस्टेट डिस्काउंट ऑफर दिया गया था। वहीं पहले सीज़न की सेल में स्नैपडील ने सिटी बैंक के साथ समझौता किया था। लेकिन इस बार कंपनी चुनिंदा कंपनियों के प्रोडक्ट पर अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 25 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।  इसके लिए आपको कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करने पड़ेगी और अधिकतम छूट 2,000 रुपये की होगी। वैसे, सैमसंग, ऐप्पल और चुनिंदा स्मार्टफोन की खरीदारी पर आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा यूज़र खरीदारी की कीमत को ईएमआई में भी कनवर्ट करा सकते हैं। यह ऑफर 26 से 27 अक्टूबर तक की सेल में मिलेगा।

बता दें कि स्नैपडील की पहली अनबॉक्स दिवाली सेल की शुरुआत इसी महीने हुई थी जो 6 अक्टूबर तक चली। इसके बाद 17 अक्टूबर से सेल के दूसरे सीज़न की शुरुआत हुई थी।

शाओमी रेडमी नोट 3 के 32 जीबी वेरिएंट को सुबह 10 बजे तक 10,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर में खरीदा जा सकता है। इस हैंडसेट के रिव्यू में हमने कहा था कि अगर कुछ कमियों को नज़रअंदाज कर दें तो शाओमी रेडमी नोट 3 आज की तारीख में बाजार में 15,000 से कम में उपलब्ध सबसे बेहतर स्मार्टफोन है।
Advertisement

अनबॉक्स दिवाली सेल में मोटोरोला जी टर्बो एडिशन 16 जीबी वेरिंट 9,999 रुपये (एमआरपी- 14,999 रुपये) में उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में इस फोन पर 8,000 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है।
Advertisement

आईफोन 6एस 16 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये में मिल रहा है जिसे एक्सचेंज ऑफर में 20,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

8 जीबी स्टोरेज और एस बाइक मोड के साथ आने वाले सैमसंग गैलेक्सी जे3 को स्नैपडील सेल में 7,990 रुपये में खरीद सककते हैं। इस फोन पर भी एक्सचेंज ऑफर में 8,000 रुपये की छूट मिल सकती है।
Advertisement

मंगलवार को भारत में लॉन्च हुए मेज़ू एम3एस 32 जीबी वेरिएंट की स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव तौर पर 9,299 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। सीमित स्टॉक वाले इस स्मार्टफोन के लिए दोपहर 2 बजे फ्लैश सेल आयोजित होगी।
Advertisement

इसके अलावा 4,749 रुपये वाले माइक्रोमैक्स स्पार्क 2 प्लस को भी 3,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 200 रुपये की कीमत वाला मुफ्त कवर भी मिलगेा।

यू यूनिकॉर्न स्मार्टफोन 7,999 रुपये की जगह स्नैपडील पर 4,444 रुपये मे खरीद सकते हैं।

वहीं आईबॉल कॉम्पबुक विंडोज़ 10 एक्सीलेंस नोटबुक 9,199 रुपये (एमआरपी- 11,499 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

माइक्रोमैक्स 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी 12,490 रुपये (एमआरपी- 15,290 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फिलिप्स का 43 इंच वाला फुल एचडी एलईडी टेलीविज़न स्नैपडील सेल में 27,990 रुपये में खरीदने का मौका है। इस टीवी की ओरिजिनल कीमत 42,000 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.