Skoda Superb ने भारत में की वापसी, 2-लीटर टर्बो इंजन वाली सेडान को ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक

Skoda ने भारत में Superb L&K ट्रिम को 54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 21:11 IST
ख़ास बातें
  • इसकी केवल 100 यूनिट्स को CBU के रूप में भारत लाया जा रहा है
  • बंद होने से पहले मौजूद मॉडल से 16.7 लाख रुपये ज्यादा है नए मॉडल की कीमत
  • इसमें पहले के समान 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है

नए मॉडल की कीमत पिछले साल बंद की गई Superb के टॉप ट्रिम से 16.7 लाख रुपये अधिक है

Photo Credit: Skoda

स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने हाल ही में भारतीय बाजार में Skoda Superb लग्जरी सेडान को वापस लॉन्च किया। नई सेडान लगभग एक साल के अंतराल के बाद भारत में वापसी कर रही है। खास बात यह है कि इसकी केवल 100 यूनिट्स को CBU (पूरी तरह से निर्मित यूनिट) के रूप में भारत लाया जा रहा है। Skoda Superb को केवल एक वेरिएंट, L&K में पेश किया गया है, जो कई लक्जरी फीचर्स से लैस आता है। इसमें पहले के समान 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 190 हॉर्सपावर और 320 nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Skoda ने भारत में Superb L&K ट्रिम को 54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। इसे केवल एक ही ट्रिम में पेश किया गया है, जिसकी केवल 100 यूनिट्स को देश में इंपोर्ट किया जाएगा। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में मौजूद तीसरी जनरेशन के विपरीत यह दूसरी जनरेशन का मॉडल है। स्कोडा ने नई सुपर्ब को तीन कलर ऑप्शन - रोसो ब्रुनेलो, वॉटर वर्ल्ड ग्रीन और मैजिक ब्लैक में पेश किया है। सेडान की बुकिंग अब ओपन है और इसे ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से बुक कराया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि डिलीवरी इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगी।

बताते चलें कि नए मॉडल की कीमत पिछले साल बंद की गई Superb के टॉप ट्रिम से 16.7 लाख रुपये अधिक है। कीमत में इतना अंतर इसे CBU के रूप में लाए जाना हो सकता है।

पावरट्रेन की बात करें तो सुपर्ब में समान 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 190 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देता है। इंजन भारत में Kodiaq, VW Tiguan और कई Audi मॉडल्स में मौजूद है।
Advertisement

कार इसमें 9-इंच कोलंबस इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है और यह 12-स्पीकर कैंटन ऑडियो सिस्टम से लैस आती है। इसमें पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं। वहीं, ड्राइवर सीट के लिए मसाज फंक्शन भी है। कार में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। पीछे की खिड़कियों और विंडस्क्रीन के लिए रोल-अप सन वाइजर भी है साथ ही सेफ्टी के लिए डायनामिक चेसिस कंट्रोल टेक्नोलॉजी और 9 एयरबैग शामिल किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.