ये सरकारी ऐप दे रही फ्री स्किल कोर्स, नौकरी भी कर पाएंगे सर्च, सब कुछ मिलेगा बिलकुल मुफ्त, जानें कैसे

अगर आप अपनी स्किल को बेहतर करना चाहते हैं और आपको उसके लिए कोई खर्च भी नहीं करना है तो उसके लिए Skill India Digital Hub मौजूद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 12:09 IST
ख़ास बातें
  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय Skill India Digital Hub पेश करता है।
  • Skill India Digital Hub ऐप पर फ्री स्किल कोर्स खोज सकते हैं।
  • Skill India Digital Hub ऐप पर नौकरी खोज सकते हैं।

ऑनलाइन कोर्स से स्किल में सुधार हो सकता है।

Photo Credit: Priscilla Du Preez 🇨🇦

अगर आप अपनी स्किल को बेहतर करना चाहते हैं और आपको उसके लिए कोई खर्च भी नहीं करना है तो इसका भी उपाय मौजूद है। जी हां भारत में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) भारत के नागरिकों के लिए नौकरी और स्किल कोर्स के लिए Skill India Digital Hub ऐप की पेशकश करता है। सरकार की इस ऐप के जरिए आप आसानी से फ्री में मौजूद कोर्स के जरिए अपने स्किल को अपग्रेड कर सकते हैं और कई नौकरियों के विकल्प भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इस ऐप के डाउनलोड कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपने लिए कोर्स और नौकरी खोज सकते हैं।

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से Skill India Digital Hub का ऐप खोजना है और उसे डाउनलोड करना है।

Advertisement

अपने फोन में Skill India Digital Hub ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको दाईं ओर नजर आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है।

Advertisement

उसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है, अगर आप ऐप पर रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है।

Advertisement


फिर आपको लर्नर/पार्टिसिपेंट पर क्लिक करना है।


उसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है और उसके बाद अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी है और शर्तों को मानते हुए उस पर टिक करके आगे बढ़ना है।

Advertisement


अब आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त हुए अलग-अलग ओटीपी को दर्ज करना है।


उसके बाद आपको अकाउंट का पासवर्ड तय करना है और दोबारा समान पासवर्ड को ही दर्ज करना है।

Advertisement


केवाईसी प्रक्रिया के लिए आपको आधार नंबर को दर्ज करना है और और प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ऐप में नीचे को ओर आपको कुछ विकल्प नजर आ रहे हैं, जिसमें आपको कोर्स के लिए स्किल कोर्स पर क्लिक करना है, जिसके बाद स्क्रीन पर कोर्स के विकल्प नजर आएंगे।


वहीं नौकरी के लिए आपको उसके दाईं नजर आ रहे जॉब एक्सचेंज पर क्लिक करना है, जहां पर आपको वैकेंसी की जानकारी मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.