सेल्फ ड्राइविंग कार ने जाम किया ट्रैफिक, देखें वायरल वीडियो

यह वीडियो यूएस का है जो कि काफी वायरल हो रहा है। Waymo, गूगल की सेल्फ ड्राइविंग कार यूनिट, ने कार को वहां से निकालने के लिए टेक्नीशियन भेजे। मगर इससे पहले कि वो वहां पर पहुंचते कार ने स्वयं ही वहां से निकलने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2021 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Waymo सेल्फ ड्राइविंग कार का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
  • कार सहायता दल से बचने के लिए स्वयं चल पड़ी
  • पथभ्रष्ट होकर कार ने तीन लेन का रोड किया जाम

कुछ देर बाद सहायता दल ने पहुंच कर कार को सुरक्षित रूप से गंतव्य स्थान पर पहुंचाया

एक नए वीडियो में एक स्वचालित कार एक इंटरसेक्शन में फंस जाती है। यह वीडियो यूएस का है जो कि काफी वायरल हो रहा है। Waymo, गूगल की सेल्फ ड्राइविंग कार यूनिट, ने कार को वहां से निकालने के लिए टेक्नीशियन भेजे। मगर इससे पहले कि वो वहां पर पहुंचते कार ने स्वयं ही वहां से निकलने का निर्णय लिया। फिर टेक-ऑफ कर दिया। यह डावांडोल होती हुई रोड पर चलती रही जैसे कि पथभ्रष्ट हो गई हो। फिर कुछ मीटर आगे जाकर एक हॉल्ट पर यह रुक गई और इसने तीन लेन वाले रोड को जाम कर दिया।

जॉइल जॉन्सन नाम के एक यूट्यूबर, जो JJRicks Studios के अन्तर्गत वीडियो पोस्ट करते हैं, ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। वह उस वक्त इस स्वचालित वाहन के अंदर थे। वीडियो में दिखाया गया है कि कार को बहुलेन वाले रोड पर एक दायां टर्न लेना था मगर कुछ नारंगी सेफ्टी कोन्स के होने के चलते वह ऐसा न कर सकी और यह सारी घटना घटित हुई। अंत में सहायता दल के एक सदस्य कार के अंदर गये और फिर इस राइड को सुरक्षित पूरी किया।
Advertisement
 

बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। इनमें एक यूट्यूब यूजर नेड शनिबली भी शामिल हैं। उन्होंने जॉन्सन और वेमो असिस्टेंस के बीच एक काल्पनिक वार्तालाप लिखी है। यह व्यंग्यात्मक कमेंट जॉन्सन के द्वारा सबसे ऊपर रेखांकित किया गया है। इसमें लिखा गया है कि कार ने ऐसा निराला बर्ताव इसलिए किया क्योंकि वह उसकी राइड को रिकॉर्ड करना चाह रहे थे।

Shane of Canada के नाम से यूजर ने लिखा, "यह बहुत अनोखा है, मैंने कभी एक रोबोट को एन्जाइटी अटैक में नहीं देखा है।"
Advertisement
वहीं Uchendu Nwachuku ने लिखा, मैं हैरान हूं कि राइडर सपोर्ट ने कार को सहायता आने तक अपनी जगह पर रहने के लिए नहीं कहा।"

एक अन्य यूजर lhamil64 ने लिखा, "बहुत ही रोचक स्थिति। मुझे लगता है कि इसे स्वयं से ही समाधान करने की जरूरत नहीं थी जब तक कि सहायता नहीं आ चुकी होती। यह काफी मूर्खतापूर्ण दिखता है कि वे कार के अंदर थे और कार ने वहां से चलने का निर्णय कर लिया।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.