90 km रेंज, क्रूज़ कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ Segway KickScooter GT2 लॉन्च

GT2 में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो मिलकर 3kW पावर जनरेट करती हैं। इतनी पावर की बदौलत KickScooter GT2 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 21:08 IST
ख़ास बातें
  • 70 kmph की टॉप स्पीड से लैस आता है Segway KickScooter GT2
  • स्कूटर में Eco, Sport, Race और BOOST नाम के चार राइडिंग मोड शामिल हैं
  • ट्रैक्शन कंट्रोल तेज़ स्पीड में पहिए को फिसलने से बचाता है

Segway KickScooter GT2 की टॉप स्पीड 70 kmph है

Segway अपने इलेक्ट्रिक किक स्कूटर के लिए बेहद पॉपुलर है, और इस साल CES में कंपनी ने अपने कई नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाया था। कंपनी ने अपना नया KickScooter GT2 भी पेश किया है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 90 km है। यह पारंपरिक डिज़ाइन के साथ आता है, लेकिन कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। इस स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड भी 70 kmph है, जो एक किक स्कूटर के लिए काफी जबरदस्त पावर है।

Gizmochina के अनुसार, Segway-Ninebot ने अपना नया इलेक्ट्रिक KickScooter GT2 पेश किया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में मौजूद प्रोडक्ट पेज से पता चलता है कि GT2 में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो मिलकर 3kW पावर जनरेट करती हैं। इतनी पावर की बदौलत KickScooter GT2 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह 5 सेकंड में 0-48 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। 

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक किक स्कूटर सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है, जो किक स्कूटर के लिहाज से बेहद लंबी रेंज है। इसके लिए इसमें 1512 Wh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। Segway का दावा है कि यह बैटरी पैक 8 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है, जो तेज़ स्पीड में पहिए को फिसलने से बचाता है। ज्यातर किक स्कूटर में टायर स्लिप का खतरा राइडर्स को काफी सताता है, लेकिन ट्रैक्शन कंट्रोल से यह डर काफी हद तक कम हो सकता है।

GT2 में फ्रंट और रियर दोनों टायर्स का साइज़ 11-इंच है और इनमें डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है। फ्रंट में हैंडलबार के पास एक 9W की LED लाइट मिलती है, जिसके चलते अंधेरे में देखना आसान हो जाता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिज़िटल डिस्प्ले मिलता है, जो पारदर्शी है। कंपनी का दावा है कि यह किक स्कूटर के लिए अपनी तरह का पहला डिस्प्ले है। इसमें ब्लूटूथ और ऐप कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें क्रूज़ कंट्रोल ऑप्शन भी दिया है। स्कूटर में Eco, Sport, Race और BOOST नाम के चार राइडिंग मोड शामिल हैं, और साथ ही इसमें एक वॉक मोड और एक पार्क मोड भी मिलता है। यह स्कूटर 150 किलोग्राम तक का वज़न झेल सकता है, और इसका खुद का वज़न 52 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Segway GT2, Segway GT2 Kickscooter, Electric Kick Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  2. Flipkart Freedom सेल में मात्र ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
  4. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
  5. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  7. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  8. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  10. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.