11 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक ओवन Samsung ने किए रिकॉल, आग लगने का मिला खतरा!

Samsung ने इस समस्या की जिम्मेदारी ली है और इसे ठीक करने के लिए अब बेचे गए ओवन रिकॉल कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अगस्त 2024 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने इस समस्या की जिम्मेदारी ली है
  • कंपनी अब नॉब लॉक और कवर इनके साथ दे रही है
  • Wi-Fi फीचर्स वाले ओवन के लिए कंपनी ने नोटिफिकेशन फीचर भी शामिल किया

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने 11 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक ओवन रिकॉल किए हैं।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने 11 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक ओवन रिकॉल किए हैं। खबर है कि कंपनी ने ओवन में आग लगने के रिस्क को देखते हुए इन अप्लायंसेज को रिकॉल किया है। अमेरिका में सैमसंग इलेक्ट्रिक ओवन में आग लगने की सैकड़ों घटनाएं दर्ज हुई हैं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए, यहां तक कि उनके पालतू जानवर भी मारे गए। इसलिए कंपनी की अमेरिकी ब्रांच ने वहां कई मॉडल्स को रिकॉल किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Electronics America ने 11 लाख 20 हजार इलेक्ट्रिक ओवन को रिकॉल किया है। कंपनी ने 2013 से 2024 के बीच बिके अप्लायंसेज को रिकॉल किया है। सैमसंग न्यूजरूम ब्लॉग में इसकी जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक इलेक्ट्रिक ओवन की नॉब में कुछ गड़बड़ी पाई गई है। यह नॉब गलती से इन्सानों और पालतू जानवरों द्वारा आसानी से ऑन हो सकती है, जिसके कारण आग लगने की कई घटनाएं वहां हुई हैं। कंपनी ने प्रभावित हुए सभी मॉडल्स की लिस्ट यहां जारी की है। 

अमेरिका में कंज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमिशन (CPSC) की ओर से कहा गया है कि आग लगने की लगभग 250 घटनाओं का कारण यह खराब नॉब पाई गई है। इनमें से 18 घटनाओं में गंभीर रूप से लोगों को प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है। यानी घरों को भारी नुकसान हुआ है। 40 से ज्यादा लोग इनमें घायल हुए जिनमें से 8 को अस्पताल में इलाज करवाने की जरूरत पड़ी। यहां तक कि इन आग लगने की घटनाओं में घरों में पाले जाने वाले 7 पालतू जानवरों की मौत भी हो गई। 

एजेंसी ने ओवन की खराब नॉब को इन घटनाओं से संबंधित पाया है। ये नॉब गैरइरादतन तरीके से भी ऑन हो जाती है, जिसके लिए सिर्फ हल्का सा स्पर्श ही काफी है। यह खराबी आगजनी की बड़ी घटनाओं का कारण बन रही है। 

Samsung ने इस समस्या की जिम्मेदारी ली है और इसे ठीक करने के लिए अब बेचे गए ओवन रिकॉल कर रही है। कंपनी अब नॉब लॉक और कवर इनके साथ दे रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। साथ ही Wi-Fi फीचर्स वाले ओवन के लिए कंपनी ने नोटिफिकेशन फीचर भी शामिल किया है जो SmartThings ऐप के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ओवन चालू होने पर यूजर को अलर्ट भेज देता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Recall, Samsung recall electric oven

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  4. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  2. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  4. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  6. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  8. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  9. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  10. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.