Samsung ने लॉन्च किया Galaxy XR हेडसेट, हैंड ट्रैकिंग के साथ गजब के फीचर्स से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने अक्टूबर 2025 गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान Samsung Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy XR Headset एंड्रॉइड XR प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
  • Samsung Galaxy XR Headset में 6.3 माइक्रो ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy XR Headset क्वालकॉम स्नैपड्रैगन XR2+ जेनरेशन 2 से लैस है।

Samsung Galaxy XR Headset में 16GB रैम है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अक्टूबर 2025 गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान Samsung Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज का पहला एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) हेडसेट है, जो अंदर दिए दो लेंस के जरिए ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) हेडसेट को रियल वर्ल्ड दुनिया के वातावरण में इंटीग्रेट करता है। इसमें हैंड ट्रैकिंग फीचर है, जिससे यूजर्स नीचे दिए गए सेंसर के जरिए विजेट्स और ऐप्स को अपने हाथों के इशारों से कंट्रोल कर सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन XR2+ जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉइड XR पर चलने वाला पहला डिवाइस है। आइए Samsung Galaxy XR Headset के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy XR Headset Price

Samsung Galaxy XR Headset के 16GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेरिका में $1,799 (लगभग 1,58,000 रुपये) है। वहीं साउथ कोरिया में इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत KRW 2,690,000 (लगभग 1,65,000 रुपये) है। इसके अलावा साउथ कोरियन कंपनी Samsung Galaxy XR हेडसेट को 12 महीनों के लिए 149 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) प्रति माह पर खरीदने के लिए उपलब्ध करवा रही है। Galaxy XR हेडसेट सिल्वर शैडो कलर में आता है।  यह फिलहाल अमेरिका और साउथ कोरिया में सिर्फ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

Advertisement

Samsung Galaxy XR Headset Specifications

Samsung Galaxy XR Headset एंड्रॉइड XR प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 6.3 माइक्रोन पिक्सल पिच  वाली माइक्रो ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3552x3840 पिक्सल और 90Hz तक रिफ्रेश रेट है। इसकी स्क्रीन में 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 109 डिग्री हॉरिजॉन्टल फील्ड ऑफ व्यू और 100 डिग्री वर्टिकल फील्ड ऑफ व्यू भी है। इसमें गूगल का जेमिनी AI एसिस्टेंट भी मिलता है।

Samsung का नया गैलेक्सी XR हेडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन XR2+ जेनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB रैम और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें एक मल्टी कैमरा सेटअप है जो 18mm फोकल लेंथ और f/2.0 अपर्चर के साथ 6.5 मेगापिक्सल रेजॉल्यूशन में 3D फोटो और वीडियो कैप्चरिंग का सपोर्ट करता है। इसमें दो पास-थ्रू कैमरे भी हैं, जो यूजर्स को सुपरइम्पोज्ड AR एलिमेंट्स के जरिए देखने की सुविधा देते हैं। सैमसंग गैलेक्सी XR हेडसेट में 6 वर्ल्ड-फेसिंग ट्रैकिंग कैमरे, 4 आई-ट्रैकिंग कैमरे, 5 इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट, एक डेप्थ सेंसर और एक फ्लिकर सेंसर भी हैं। यह सिक्योरिटी के लिए आइरिस रिकॉग्निशन का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें वूफर और ट्वीटर के साथ 2 टू-वे स्पीकर सेटअप भी हैं। गैलेक्सी XR हेडसेट में बीमफॉर्मिंग फीचर के साथ 6-माइक्रोफोन ऐरे भी है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट शामिल है। इस हेडसेट की बैटरी 2 घंटे तक चलती है और 2.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है। इसके अलावा बाहरी बैटरी पैक है जो हेडसेट को पावर देता है। गैलेक्सी एक्सआर हेडसेट प्रिस्क्रिप्शन लेंस के जरिए 54 मिमी से 70 मिमी तक की इंटरप्यूपिलरी डिस्टेंस (IPD) का भी सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो 121.92 मिमी, 195.58 मिमी, 264.16 मिमी और वजन करीब 545 ग्राम है। वहीं बाहरी बैटरी पैक का वजन करीब 302 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.