Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च

Samsung आज यानी कि 22 जुलाई को Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 08:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।
  • Samsung Galaxy Z Flip8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होगा।
  • Samsung Galaxy Z Fold8 में 7.6 इंच की AMOLED 2X इनर डिस्प्ले मिलेगी।

Samsung

Photo Credit: Pexels/Aibek Skakov

Samsung आज यानी कि 22 जुलाई को Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित करने जा रही है। लंदन, यूके में होने वाले इस इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8, Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच लेकर आ सकती है। भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन प्री-रिजर्वेशन के लिए भी उपलब्ध हो चुके हैं। यह इवेंट कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दिखाया जाएगा। आइए इस इवेंट में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked 2026 Live Streaming कैसे देखें

Advertisement

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट लंदन, यूके में आज यानी कि 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे BST (शाम 6:30 बजे IST) आयोजित हो रहा है। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिए इस एवेंट को लाइव देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked 2026 में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज

Samsung Galaxy Z Fold8
Samsung Galaxy Z Fold8 में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4:3 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 अल्ट्रा चिपसेट से लैस होगा। इसमें 12GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी

Advertisement

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है जो कि 25W से 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। आगामी फोन 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा से लैस होगा।

Samsung Galaxy Z Flip8
Samsung Galaxy Z Flip8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट या Exynos 2600 चिपसेट का विकल्प मिलेगा। यह फोन 12GB RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा।

Samsung Galaxy Watch 9
Samsung Galaxy Watch 9 में 40mm ब्लूटूथ-ओनली मॉडल और 44mm ब्लूटूथ वर्जन होने की उम्मीद है।

Advertisement

Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 में 47mm LTE मॉडल आ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.