फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू

Samsung ने अमेरिका में अपना पहला Galaxy Card लॉन्च कर दिया है। Visa नेटवर्क पर आने वाला यह क्रेडिट कार्ड Samsung खरीदारी पर 5% तक कैशबैक, Samsung Wallet इंटीग्रेशन और अन्य खरीदारी पर भी कैश रिवॉर्ड ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung का पहला Galaxy Credit Card लॉन्च
  • Samsung खरीदारी पर मिलेगा 5% तक कैशबैक
  • Samsung Wallet और Visa नेटवर्क का मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy Card में 5% तक कैशबैक और Samsung Wallet सपोर्ट मिलता है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपना पहला Samsung Galaxy Card पेश कर दिया है। यह कंपनी का पहला क्रेडिट कार्ड है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो Samsung के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं और रोजमर्रा की खरीदारी पर कैश रिवॉर्ड पाना चाहते हैं। यह कार्ड अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसके जरिए यूजर्स Samsung डिवाइस खरीदने के साथ-साथ अन्य ट्रांजैक्शन पर भी कैशबैक कमा सकेंगे। कार्ड Samsung Wallet के साथ भी इंटीग्रेटेड है और इसे वर्चुअल व मेटल फिजिकल दोनों फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung ने Samsung Galaxy Card की घोषणा की है। यह क्रेडिट कार्ड Barclays US Consumer Bank द्वारा Visa नेटवर्क पर जारी किया गया है। आम ग्राहकों के लिए इसकी आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि कुछ पात्र यूजर्स के लिए अर्ली एक्सेस पहले ही शुरू कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, जो ग्राहक अकाउंट खुलने के पहले 90 दिनों के भीतर 2,000 डॉलर (करीब 1.92 लाख रुपये) खर्च करेंगे, उन्हें 200 डॉलर (लगभग 19,200 रुपये) का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिलेगा।

Advertisement

Samsung Galaxy Card के जरिए यूजर्स को अलग-अलग कैटेगरी में कैश रिवॉर्ड मिलेंगे। Samsung से सीधे की गई योग्य खरीदारी पर 5% कैशबैक मिलेगा। वहीं, Samsung Wallet के जरिए किए गए पेमेंट पर 3% कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा Netflix, Disney+ और Spotify जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर खर्च करने पर 2% कैशबैक मिलेगा, जबकि बाकी सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक दिया जाएगा।

Samsung Galaxy Card
Photo Credit: Samsung

इसके साथ ही Samsung VIP Advantage Membership खरीदने या रिन्यू कराने पर 20% तक की छूट और अतिरिक्त 5% कैश रिवॉर्ड का भी फायदा देगा। हालांकि, इन ऑफर्स पर कंपनी के नियम और शर्तें लागू होंगी।

Advertisement

Samsung Galaxy Card को सीधे Samsung Wallet में जोड़ा जा सकेगा। इसके बाद यूजर्स अपने दूसरे बैंक कार्ड, डिजिटल आईडी, पास, डिजिटल की और अन्य जरूरी चीजों के साथ इस कार्ड को भी एक ही जगह मैनेज कर सकेंगे। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung का Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म भी शामिल किया गया है, जो ऑन-डिवाइस सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि Samsung Wallet समय के साथ नए पार्टनर इंटीग्रेशन के जरिए और भी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

फिलहाल Samsung Galaxy Card सिर्फ अमेरिकी बाजार के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने अभी इसे अन्य देशों, जिनमें भारत भी शामिल है, में लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.