रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं चलाते इंटरनेट! बताया था हैरान करने वाला अमेरिकी कनेक्शन

दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक पुतिन इंटरनेट से दूर रहते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में दो दिनों के दौरे पर आए हुए हैं।
  • व्लादिमीर पुतिन इंटरनेट से दूर रहते हैं।
  • व्लादिमीर पुतिन ने इंटरनेट को CIA का प्रोजेक्ट बताया था।

Photo Credit: X/@narendramodi

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में दो दिनों के दौरे पर आए हुए हैं। दरअसल एक खास बात यह है कि दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक पुतिन इंटरनेट से दूर रहते हैं। पुतिन न तो स्मार्टफोन चलाते हैं और न किसी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। दरअसल इसके पीछे की वजह यह है कि पुतिन इंटरनेट को अमेरिका की खूफिया एजेंसी CIA का प्रोजेक्ट मानते हैं। उन्होंने करीबन 11 साल पहले दिए गए इंटरव्यू में इंटरनेट को खतरनाक बताया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने अप्रैल, 2014 में सेंट पीटर्सबर्ग में एक मीडिया कॉन्फ्रैंस की थी, जिसमें उन्होंने इंटरनेट को CIA का प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की जासूसी एजेंसी CIA ने इंटरनेट की स्थापना की थी और जिसका लगातार विस्तार किया जा रहा है। पुतिन का यह बयान दुनिया भर में काफी चर्चा का विषय बना था।

Advertisement

दसरअल NSA के पूर्व जासूस एडवर्ड स्नोडेन ने खुलासा किया था कि अमेरिका फेसबुक, स्काइप और अन्य सोशल मीडिया में बड़े स्तर पर जासूसी कर रहा था। जिसके बाद जर्मनी, ब्राजील और दुनिया भर में लोग इंटरनेट को अमेरिका के कंट्रोल से दूर करने की बात करने लगे थे। पुतिन भी कुछ ऐसा ही चाहते थे।

दरअसल पुतिन भी लंबे समय मानते आए हैं कि रुस का अपना इंटरनेट होना चाहिए। देश की सुरक्षा के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी है। एडवर्ड स्नोडेन अमेरिकी पासपोर्ट रद्द होने के बाद रूस में अस्थायी शरणार्थी रह चुके हैं। जब उन्होंने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान पुतिन से सवाल किया कि क्या रूस भी अमेरिका की तरह इंटरनेट पर लोगों की जासूसी करता है और उनकी जानकारी प्राप्त करता है। तब पुतिन ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा नहीं करेंगे। हमारे पास अमेरिका जितना पैसा नहीं है। हालांकि, पुतिन ने माना था कि अपराधियों और संभावित आतंकवादियों को मॉनिटर किया जा रहा है, लेकिन नागरिकों पर इसका कोई असर नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vladimir Putin, Internet, CIA Project, Russian President, America

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.