रूस ने Google पर लगाया 735 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना

रूस में अपनी तरह का यह पहला बड़ा रेवेन्‍यू-बेस्‍ड जुर्माना है

रूस ने Google पर लगाया 735 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना

आलोचकों का कहना है इससे व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट स्वतंत्रता को खतरा है।

ख़ास बातें
  • Google ने कहा है कि वह कोर्ट के फैसले को स्‍टडी करेगी
  • पहली बार कंपनी के सालाना रूसी कारोबार के प्रतिशत पर वसूला गया है
  • इस पूरे साल रूस ने विदेशी टेक कंपनियों पर छोटे-छोटे जुर्माने लगाए हैं
विज्ञापन
गूगल Google पर रूस में बड़ा जुर्माना लगा है। मॉस्को की एक कोर्ट ने कहा है कि अवैध कंटेंट को हटाने में नाकाम रहने पर वह Google पर 7.2 बिलियन रूबल (लगभग 735 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा रही है। रूस में अपनी तरह का यह पहला बड़ा रेवेन्‍यू-बेस्‍ड जुर्माना है। इस साल एक अभियान में रूस ने बड़ी कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। इसे रूस द्वारा इंटरनेट पर कड़े नियंत्रण की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है। आलोचकों का कहना है इससे व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट स्वतंत्रता को खतरा है।

रॉयटर्स के मुताबिक, एक ई-मेल में Google ने कहा है कि आगे के कदमों पर फैसला लेने से पहले वह कोर्ट के फैसले को स्‍टडी करेगी। इस पूरे साल रूस ने विदेशी टेक कंपनियों पर छोटे-छोटे जुर्माने लगाए हैं। शुक्रवार को लगा जुर्माना पहली बार कंपनी के सालाना रूसी कारोबार के प्रतिशत पर वसूला गया है। इससे जुर्माने की रकम काफी बढ़ गई है। रॉयटर्स की कैलकुलेशन से पता चला है कि यह लगभग 8 फीसदी है। 

रूस ने टेक कंपनियों को ऐसे पोस्‍ट डिलीट करने का आदेश दिया है, जिनमें ड्रग अब्‍यूज से लेकर घरेलू हथियारों और विस्फोटकों से जुड़ी जानकारी का प्रचार किया गया है। कंटेंट के उल्लंघन से जुड़े मामलों में Google को इस साल 32 मिलियन रूबल (लगभग 3 करोड़ रुपये) से अधिक का जुर्माना देना पड़ा है। 

पिछले हफ्ते एक रूसी बिजनेसमैन ने एक मामले में Google पर जीत का दावा किया था। गूगल और मेटा समेत 13 विदेशी टेक्‍नॉलजी कंपनियों को रूस ने 1 जनवरी तक का वक्‍त दिया है। इन कंप‍नियों को रूस से ही ऑपरेट करना होगा, वरना इनको संभावित प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। 

गौरतलब है कि हाल ही में Facebook ने जुर्माने के रूप में 1.7 करोड़ रूबल (लगभग 1.73 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है। रूस में कंपनी पर यह जुर्माना अवैध कंटेंट को नहीं हटाने के लिए लगाया गया था। Interfax न्यूज एजेंसी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी पर इससे भी बड़ा जुर्माना लगाए जाने की संभावना है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम ने भी 1.5 करोड़ रूबल (लगभग 1.53 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरा है।  इन कंपनियों पर कंटेंट को लेकर रूस के कानून का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप है और इस वजह से इनके सालाना रेवेन्यू का कुछ प्रतिशत जुर्माने के रूप में वसूला जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »