Facebook को रूस में बैन कंटेंट के लिए भरना पड़ा भारी जुर्माना

Facebook ने जुर्माने के रूप में 1.7 करोड़ रूबल (लगभग 1.73 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है।

Facebook को रूस में बैन कंटेंट के लिए भरना पड़ा भारी जुर्माना

रूस की सरकार ने इस साल बड़ी टेक कंपनियों के लिए सख्त रवैया रखा है।

ख़ास बातें
  • रूस में बैन किए गए कंटेंट को नहीं हटाने के लिए लगाया गया था जुर्माना।
  • टेलीग्राम पर लगा लगभग 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना।
  • रूस की सरकार अभियान के तहत इंटरनेट को सख्ती से कर रही है कंट्रोल।
विज्ञापन
Facebook ने जुर्माने के रूप में 1.7 करोड़ रूबल (लगभग 1.73 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है। कंपनी पर यह जुर्माना रूस में अवैध कंटेंट को नहीं हटाने के लिए लगाया गया था। Interfax न्यूज़ एजेंसी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी पर इससे भी बड़ा जुर्माना लगाए जाने की संभावना है। 

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta और अल्फाबेट की Google को भी इस साल इसी तरह के एक केस का सामना करना पड़ा था। इन कंपनियों पर कंटेंट को लेकर रूस के कानून का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप है और इस वजह से इनके सालाना रेवेन्यू का कुछ प्रतिशत जुर्माने के रूप में वसूला जा सकता है। 

फेसबुक ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रया नहीं दी। रूस ने अक्टूबर में राज्य कानून अधिकारियों को फेसबुक पर लगा 1.7 करोड़ रूबल का जुर्माना वसूलने के लिए भेजा था। Interfax ने कहा है फेडरल बेलिफ सर्विस डेटाबेस के अनुसार रविवार तक कंपनी पर कोई और कार्यवाही करना बाकी नहीं था।  

रूस की सरकार ने इस साल बड़ी टेक कंपनियों के लिए सख्त रवैया रखा है। सरकार ने एक अभियान के तहत इंटरनेट को सख्ती से कंट्रोल करने के लिए कंपनियों पर दबाव बढ़ाया है। इसके आलोचकों का कहना है कि इस कदम से निजी और कॉरपोरेट स्वतंत्रता को दबाया जा रहा है। 

Interfax की रिपोर्ट यह भी बताती है कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम ने भी 1.5 करोड़ रूबल (लगभग 1.53 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरा है। इस प्रतिक्रिया देने की रिक्वेस्ट का टेलीग्राम ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »