WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!

रूस में VPN पर सख्ती बढ़ेगी, सरकार इंटरनेट कंट्रोल के लिए नए कदम उठा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 20:46 IST
ख़ास बातें
  • रूस VPN के इस्तेमाल को कम करने की योजना बना रहा है
  • 400 से ज्यादा VPN सेवाएं पहले ही ब्लॉक की जा चुकी हैं
  • यूजर्स लगातार नए VPN से प्रतिबंधों को बायपास कर रहे हैं

रूस में VPN पर सख्ती और इंटरनेट कंट्रोल बढ़ाने की तैयारी

Photo Credit: Unsplash/ Petter Lagson

रूस में इंटरनेट कंट्रोल को और सख्त करने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार अब वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPNs) पर और कड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिनका इस्तेमाल लाखों लोग इंटरनेट सेंसरशिप से बचने और ब्लॉक की गई वेबसाइट्स को एक्सेस करने के लिए करते हैं। देश के डिजिटल मंत्री Maksut Shadayev ने साफ किया है कि सरकार का लक्ष्य VPN यूसेज को कम करना है। हाल के महीनों में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदी, मोबाइल इंटरनेट शटडाउन और वेबसाइट ब्लॉकिंग जैसे कदमों के बाद इसे रूस के डिजिटल स्पेस पर सबसे बड़ा crackdown माना जा रहा है।

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में इसे “great crackdown” के तौर पर देखा जा रहा है, जहां सरकार ने पहले भी मोबाइल इंटरनेट को ब्लॉक किया है और मैसेजिंग सर्विसेज को बाधित किया है। अब सरकार का फोकस VPN के इस्तेमाल को कम करने पर है, ताकि इंटरनेट पर कंट्रोल और मजबूत किया जा सके।

डिजिटल मंत्री Shadayev ने बताया कि सरकार का लक्ष्य VPN यूसेज को कम करना है, लेकिन इसे इस तरह लागू किया जाएगा कि आम यूजर्स पर कम से कम असर पड़े। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि कुछ विदेशी प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच को सीमित करने का फैसला लिया गया है, हालांकि इनके नाम सामने नहीं आए हैं।

2022 में Russia-Ukraine War शुरू होने के बाद से रूस में इंटरनेट और मीडिया पर सख्ती काफी बढ़ गई है। सरकार ने सख्त कानून लागू किए, सेंसरशिप को बढ़ाया और सिक्योरिटी एजेंसियों की भूमिका मजबूत की।

रिपोर्ट दावा करती है कि हाल के महीनों में WhatsApp को ब्लॉक किया गया है, Telegram की स्पीड कम की गई है और कई शहरों में मोबाइल इंटरनेट को बार-बार बाधित किया गया है। जनवरी के मिड तक रूस ने 400 से ज्यादा VPN सेवाओं को ब्लॉक कर दिया था, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत ज्यादा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.