वकील बनकर ‘फंसा’ रोबोट! अमेरिका में हुआ केस, दलील- रोबोट के पास नहीं है लॉ की डिग्री

एक आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जिसका नाम DoNotPay है, वह खुद को दुनिया का पहला रोबोट लॉयर कहता है। इस रोबोट को ‘DoNotPay' नाम के ही स्टार्टअप ने तैयार किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • DoNotPay पर अमेरिका में हुआ मुकदमा
  • शिकागो की एक लॉ फर्म ने दायर किया मुकदमा
  • 'रोबोट लॉयर' के पास कानून की डिग्री नहीं होने का आरोप

रोबोट लॉयर अब मुसीबत में है, क्‍योंकि इस पर बिना लाइसेंस के लॉ की प्रैक्टिस करने का आरोप लगा है।

इस साल की शुरुआत में हमने आपको बताया था कि अब वकीलों का काम ‘रोबोट' यानी ‘AI लॉयर' करने वाला है। एक आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जिसका नाम DoNotPay है, वह खुद को दुनिया का पहला रोबोट लॉयर कहता है। इस रोबोट को ‘DoNotPay' नाम के ही स्टार्टअप ने तैयार किया है। यह कंपनी आमतौर पर लोगों को ट्रैफ‍िक चालान के मामलों से निपटने में मदद करती है। कंपनी का रोबोट लॉयर अब मुसीबत में है, क्‍योंकि इस पर बिना लाइसेंस के लॉ की प्रैक्टिस करने का आरोप लगा है। शिकागो बेस्‍ड लॉ फर्म एडल्सन (Edelson) ने 3 मार्च को एक मुकदमा दायर किया है। कहा गया है कि ‘रोबोट लॉयर' बिना कानून की डिग्री के लिए अपना काम कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एडल्सन ने अपनी शिकायत में कहा है कि हकीकत में DoNotPay एक रोबोट, वकील या कानूनी फर्म नहीं है। DoNotPay के पास कानून की डिग्री नहीं है। कोई वकील इसे सुपरवाइज नहीं करता। कहा गया है कि डूनॉटपे का इस्‍तेमाल छोटे-मोटे कामों जैसे डिमांड लेटर तैयार करने, छोटे दावों को अदालत में दाखिल करने और नौकरी से जुड़े मामलों में भेदभाव पर लीगल डॉक्‍युमेंट्स तैयार करने के लिए किया जाता था। लेकिन अब इसे एक वकील के तौर पर पेश किया जा रहा है। 
Advertisement
 

गौरतलब है कि DoNotPay को साल 2015 में पार्किंग के जुड़े मामलों में लोगों की मदद करने के लिए तैयार किया गया था। यह कई कानूनी मामलों में लोगों की मदद करता है, ताकि उन्‍हें वकील को हायर ना करना पड़े। दूसरी ओर, डूनॉटपे पर हुए मुकदमे के बाद के सीईओ जोश ब्राउनर ने अपनी पीड़ा का इजहार ट्विटर पर किया है। उन्‍होंने लॉ फर्म एडल्सन के वकील जे एडल्सन को आड़े हाथ लिया है। 
Advertisement

अपने ट्वीट में जोश ब्राउनर ने लिखा है कि बुरी खबर! अमेरिका के सबसे अमीर क्लास वकील जे एडल्सन मेरे स्टार्टअप पर DoNotPay मुकदमा कर रहे हैं। उन्‍होंने लिखा, मिस्टर एडल्सन हम पर कानूनी हमला कर रहे हैं और किसी भी AI प्रोडक्‍ट को खत्‍म करने के अदालती आदेश की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि DoNotPay खुद पर हुए मुकदमे का सामना किस तरह से करता है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.