गूगल सर्च में अब मिलेगी रियो ओलंपिक 2016 से जुड़ी सारी जानकारी

गूगल सर्च में अब मिलेगी रियो ओलंपिक 2016 से जुड़ी सारी जानकारी
विज्ञापन
गूगल ने मंगलवार को भारतीय फैंस के लिए रियो ओलंपिक 2016 के लिए कई नए फीचर पेश किए। इन नए फीचर की मदद से अब यूज़र गूगल में सर्च करने पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी और खेल के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

गूगल पर जब आप 'ओलंपिक' या ऐसी ही कोई जानकारी सर्च करते हैं तो आपको गूगल सर्च या आपके गूगल ऐप के इन-डेप्थ रिज़ल्ट दिखेगा। इसके अलावा वहीं पर आप किसी देश, स्पोर्ट, इवेंट या खिलाड़ी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही गूगल के इस फीचर की मदद से आप सर्च पेज पर शेड्यूल किए गए किसी इवेंट, मेडल की गिनती, परिणाम और ट्रेंड कर रहे खिलाड़ी को खोज सकते हैं।

डेटा विजुअलाइज़ेशन के साथ ही गूगल ओलंपिक बेस्ड सर्च ट्रेंड को भी दिखाएगा। गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू के साथ ही यूज़र के दूर होने पर भी, यूज़र उन जगहों के बारे में जान सकते हैं जहां खिलाड़ी इतिहास रचेंगे और इसके साथ ब्राज़ील की सुंदर जगहों को भी देख सकते हैं।

इन गेम की झलक के लिए आप दुनिया भर के 60 से ज्यादा देशों में यूट्यूब पर आधिकारिक ब्रॉडकास्टर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो हाइलाइट देख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Google Search, Internet, Olympics, Rio Olympics
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »