Elon Musk को एक दिन में हुआ 15 अरब डॉलर का नुकसान, Tesla के शेयर्स में भारी गिरावट का असर

टेस्ला की ओर से कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी में हो रही देरी का असर इसके शेयर्स पर पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 14:17 IST
ख़ास बातें
  • मस्क की वेल्थ एक दिन में छह प्रतिशत से अधिक घटी है
  • टेस्ला की कारों की डिलीवरी में देरी से कंपनी का शेयर कमजोर हुआ है
  • मस्क ने ट्विटर के साथ डील को पूरा करने का इरादा जाहिर किया है

जून की शुरुआत के बाद से टेस्ला के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट आई है

इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ और दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की वेल्थ एक दिन में 15 अरब डॉलर से अधिक घटी है। इसका कारण टेस्ला के शेयर्स में चार महीने में सबसे अधिक गिरावट है। कंपनी की ओर से कस्टमर्स को कारों की डिलीवरी में हो रही देरी का असर इसके शेयर्स पर पड़ रहा है।

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की वेल्थ एक दिन में छह प्रतिशत से अधिक घटी है। मस्क की 4 अक्टूबर को कुल वेल्थ लगभग 223 अरब डॉलर की थी। टेस्ला ने पिछले तीन महीनों में कस्टमर्स को 3,43,830 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। यह एनालिस्ट्स के 3,58,000 व्हीकल्स की डिलीवरी के अनुमान से कम है। टेस्ला के शेयर का प्राइस सोमवार को 8 प्रतिशत से अधिक गिरा था। यह जून की शुरुआत के बाद से कंपनी के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी का कहना है कि उसके लिए प्रत्येक तिमाही के अंत में व्हीकल्स की डिलीवरी बढ़ जाती है और ट्रांसपोर्टेशन कैपेसिटी की कमी से कस्टमर्स तक कारों को पहुंचाने में देरी हो रही है। 

टेस्ला के अलावा मस्क स्पेस रॉकेट बनाने वाली SpaceX के भी चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। उनके पास सोशल नेटवर्किंग कंपनी Twitter में भी हिस्सेदारी है। उन्होंने ट्विटर को खरीदने की डील को पूरा करने का इरादा भी जाहिर किया है। हाल ही में चीन की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल BYD ने टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में BYD ने लगभग 3,54,000 EV बेचकर 266 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। इस अवधि में टेस्ला की सेल्स लगभग 2,54,000 यूनिट की रही।

Counterpoint के ग्लोबल EV सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इन व्हीकल्स की कुल सेल्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 21.8 लाख यूनिट की रही। इस मार्केट में चीन 12.4 लाख यूनिट्स के साथ टॉप पर है। चीन में यह बिक्री सालाना आधार पर लगभग 92 प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप और अमेरिका का दूसरा और तीसरा स्थान था। यह पहली बार है कि जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने EV की सेल्स में टेस्ला को पीछे छोड़ा है। टेस्ला की बिक्री में गिरावट के बड़े कारण सेमीकंडक्टर की कमी और महामारी रहे। हालांकि, कंपनी के लिए इस वर्ष की दूसरी छमाही बेहतर होने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.