150km रेंज के साथ नए अवतार में RGNT ई-मोटरसाइकिल, सिर्फ 50 यूनिट बनेंगी, जानें कीमत

इस अपडेट ने इन ई-बाइक्‍स को फास्‍ट, आरामदायक और तकनीक में बेहतरीन बना दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 20:33 IST
ख़ास बातें
  • इस अपडेट ने इन ई-बाइक्‍स को फास्‍ट, आरामदायक बना दिया है
  • RGNT SEL Classic के दाम 14,495 यूरो (लगभग 12.0 लाख रुपये) हैं
  • RGNT SEL Scrambler की कीमत 15,495 यूरो (लगभग 14.10 लाख रुपये) है

दोनों मोटरसाइकिलों को दोबारा प्रोग्राम किया गया है।

Photo Credit: rgnt

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स लगातार अपना मार्केट बना रहे हैं। खासकर टू व्‍हीलर के मोर्चे पर बीते दो साल में लोगों ने इन्‍हें काफी पसंद किया है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर की सेल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। इस सेगमेंट में मुकाबला कर रहीं कंपनियां अब स्‍पेक्‍स के साथ-साथ परफॉर्मेंस पर भी जोर लगा रही हैं। परफॉर्मेंस पर फोकस करते हुए स्वीडिश इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रैंड RGNT ने अपनी SEL (स्पोर्ट एक्सटेंडेड लिमिटेड) सीरीज- स्क्रैम्बलर (Scrambler) और क्लासिक (Classic) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को अपडेट किया है। इस अपडेट ने इन ई-बाइक्‍स को फास्‍ट, आरामदायक और तकनीक में बेहतरीन बना दिया है। 

सबसे खास बात है कि ये बाइक्‍स काफी एक्सक्लूसिव होंगी, क्‍योंकि इनकी 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी। इतने सारे अपडेट्स की वजह से इनकी कीमत भी काफी अच्‍छी है। RGNT SEL Classic के दाम 14,495 यूरो (लगभग 12.0 लाख रुपये) हैं, वहीं RGNT SEL Scrambler की कीमत 15,495 यूरो (लगभग 14.10 लाख रुपये) है।

दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अपने स्‍टाइल और एर्गोनॉमिक्स से एक-दूसरे से अलग दिखती हैं। नए अपडेट के बाद इन मोटरसाइकिलों में एक नया इन्‍ट्रूमेंट पैनल जुड़ गया है, जिसने इन बाइक्‍स को नया लुक दे दिया है। यही नहीं, दोनों मोटरसाइकिलों को दोबारा प्रोग्राम किया गया है। rushlane ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नए इंटरफेस से इन इलेक्ट्र्रिक मोटरसाइकिलों की सवारी करने वालों को बेहतर कनेक्‍शन मिलता है। इसमें अहम भूमिका निभाता है पर्सनलाइजेशन का विकल्‍प। इलेक्ट्रिक बाइक्स को नया थंब-ऑपरेटेड जॉयस्टिक भी मिलता है। यह फीचर हैंडलबार पर मौजूद है, जिससे कंसोल की खूबियों को परखा जा सकता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही बाइक्‍स अब ज्‍यादा परफॉर्म करेंगी। इनकी ड्राइवट्रेन और इलेक्ट्रिक मोटर को इम्‍प्रूव किया गया है। पावर और रेंज के अलावा दोनों बाइक्स में बूस्ट नाम का एक और मोड भी मिलेगा। यह मोटरसाइकिल को अस्थायी रूप से पावर देता है। दोनों बाइक्स 150km की रेंज का दावा करती हैं। इन्‍हें चार्ज करने के लिए नया क्विक चार्जर दिया गया है, जिसे किसी भी स्‍टैंडर्ड वॉल सॉकेट पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन बाइक्‍स को फुल चार्ज होने में चार घंटे लगते हैं, जबकि 20 से 80 फीसदी बैटरी तीन घंटे में चार्ज हो जाती है। 
Advertisement

इन मोटरसाइकिलों की इंजीनियरिंग टीम ने कनेक्टिविटी ऐप में भी बदलाव किए हैं। इससे राइडर को उनके स्मार्टफोन पर चार्जिंग स्‍टेटस और चार्जिंग का वक्‍त, बैटरी रेंज जैसे रि‍यल-टाइम अपडेट मिलते हैं। कंसोल को ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट भी मिलेंगे। इसके अलावा, बाइक से निकलने वाला खास साउंड सड़क से गुजरने वालों को अलर्ट करेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.