टू-व्हीलर्स की रिटेल सेल्स अगस्त में 8 प्रतिशत से अधिक बढ़ी

अगस्त में टू-व्हीलर की रिटेल सेल्स 9,89,969 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 10,74,266 यूनिट्स अधिक है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 17:45 IST
ख़ास बातें
  • हीरो मोटोकॉर्प 3,02,787 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले स्थान पर रही
  • बजाज ऑटो की रिटेल सेल्स में कमी हुई है
  • TVS मोटर कंपनी ने 1,81,282 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया

हीरो इलेक्ट्रिक की सेल्स लगभग दोगुनी बढ़ी है

ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए सेल्स के लिहाज से अगस्त अच्छा रहा है। पिछले महीने टू-व्हीलर्स की रिटेल सेल्स 8.52 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त में सेल्स 9,89,969 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 10,74,266 यूनिट्स अधिक है। देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत, अच्छे मॉनसून और पॉजिटिव सेंटीमेंट से रिटेल सेल्स को फायदा मिला है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि टू-व्हीलर्स की होलसेल्स की तुलना में रिटेल सेल्स अधिक बढ़ी है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प 3,02,787 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले स्थान पर रही। हालांकि, कंपनी का मार्केट शेयर वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 31.85 प्रतिशत से घटकर 28.19 प्रतिशत रह गया। हीरो मोटोकॉर्प अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है और इसकी तीन नई बाइक लॉन्च करने की योजना है। होंडा की रिटेल सेल्स बढ़कर 2,86,792 यूनिट्स रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 2,48,288 यूनिट्स की थी। कंपनी का मार्केट शेयर वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 25.08 प्रतिशत से बढ़कर 26.70 प्रतिशत हो गया। 

TVS मोटर कंपनी ने 1,81,282 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कंपनी ने पिछले वर्ष अगस्त में 1,50,374 यूनिट्स की बिक्री की थी। बजाज ऑटो की रिटेल सेल्स में कमी हुई है। इसने अगस्त में 1,04,772 यूनिट्स बेची। कंपनी की पिछले वर्ष के इसी महीने में बिक्री 1,25,921 यूनिट्स की थी। इसका मार्केट शेयर भी 12.72 प्रतिशत से गिरकर 9.75 प्रतिशत रह गया। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की बिक्री में काफी सुधार हुआ है। हीरो इलेक्ट्रिक की रिटेल सेल्स लगभग दोगुनी बढ़कर 10,390 यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी ने पिछले वर्ष के इसी महीने में 5,174 यूनिट्स बेची थी। 

पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की वर्ष-दर-वर्ष आधार पर ग्रोध 6.51 प्रतिशत की रही थी। पिछले कुछ महीनों में कारों के नए मॉडल लॉन्च होने से सेल्स को रफ्तार मिली है। अगस्त में कारों की रिटेल सेल्स 2,64,448 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 2,57,672 यूनिट्स की थी। कारों की रिटेल सेल्स में मारुति सुजुकी पहले स्थान पर रही। कंपनी ने पिछले महीने 1,07,517 यूनिट्स बेची। हालांकि, यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में कम है। कारों की रिटेल सेल्स में दूसरे स्थान पर ह्युंडई है। हालांकि, कंपनी की बिक्री में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में कमी हुई है। ह्युंडई ने अगस्त में 43,188 यूनिट्स बेची। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Sales, Market, Increase, EV

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  4. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  6. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  7. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  9. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.