2025 तक 10 नई इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी Renault, एक नई कार से उठाया पर्दा

जून के अंत में, Eways Electro Pop इवेंट में Renault Group के CEO Luca de Meo ने कहा था कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की ओर अपना फोकस बढ़ा रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Renault ने इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर अपनी योजनाओं की घोषणा की है
  • 2025 तक कंपनी 10 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल करेगी पेश
  • IIAA Munich Motor Show में नई इलेक्ट्रिक कारों की लग सकती है प्रदर्शनी

Renault सितंबर 2021 में Munic शहर में होने वाले मोटर शो में अपनी इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाएगी

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी Renault ने इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कंपनी की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की है। कंपनी का कहना है कि वह 2030 तक अपनी 90 प्रतिशत कार को इलेक्ट्रिक कारों में बदल देगी। रेनो ने यह भी कहा है कि कंपनी 2025 तक 10 नए इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) मॉडल पेश करेगी। अन्य कार कंपनियों की तरह ही Renault भी तेज़ी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में पीछे नहीं रहना चाहती है। कंपनी का मानना है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड मॉडल सभी की पसंद होगी और यही कारण है कि रेनो भी इसी सेगमेंट में ज्यादा जोर देगी।

जून के अंत में, Eways Electro Pop इवेंट में Renault Group के CEO Luca de Meo ने कहा था कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की ओर अपना फोकस बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि 2030 तक कंपनी अपने 90 प्रतिशत कार मॉडल्स को इलेक्ट्रिक में बदल देगी। कहीं न कहीं इसकी शुरुआत होती दिखाई भी दे रही है। इसी साल जनवरी में कंपनी ने Renault 5 EV इलेक्ट्रिक कार के प्रोटोटाइप को टीज़ किया था, जिसके बाद हाल ही में इसके डिज़ाइन से पर्दा उठाया था। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होगी। इस कार को 2024 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

अभी तक कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह कहा है कि इसमें Renault Zoe इलेक्ट्रिक कार के समान स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे। बता दें कि Zoe में में 50 KWh क्षमता की बैटरी शामिल है, जो सिंगल चार्ज में 394 KM की रेंज देने में सक्षम है।

इसके अलावा, कंपनी ने सितंबर 2021 में होने वाले IAA Munich Motor Show में अपनी हाजिरी की घोषणा भी कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस शो में MEGANE E-TECH 100% ELECTRIC कार को पेश किया जा सकता है। इसी शो में 5 EV के प्रोटोटाइप की जानकारियों से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद भी है। यहां कंपनी भविष्य को लेकर अभी कई रणनितियों का भी खुलासा कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.