रिलायंस जियो जियोफाई राउटर पर 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर

रिलायंस जियो ने एक बार फिर एक नया ऑफर पेश किया है, और इस बार कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को नए जियोफाई राउटर खरीदने के लिए आकर्षित करना है। टेलीकॉम कंपनी जियो अपने जियोफाई 4जी राउटर को मौज़ूदा डेटा कार्ड, डोंगल या वाई-फाई हॉटस्पॉट राउटर से एक्सचेंज ऑफर देरही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 मई 2017 11:57 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज ऑफर में जियोफाई राउटर पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है
  • बिना एक्सचेंज 1,005 रुपये कीमत का डेटा मिल रहा है
  • जियोफाई ऑफर को धन धना धन ऑफर के बाद लॉन्च किया गया है
रिलायंस जियो ने एक बार फिर एक नया ऑफर पेश किया है, और इस बार कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को नए जियोफाई राउटर खरीदने के लिए आकर्षित करना है। टेलीकॉम कंपनी जियो अपने जियोफाई 4जी राउटर को मौज़ूदा डेटा कार्ड, डोंगल या वाई-फाई हॉटस्पॉट राउटर से एक्सचेंज ऑफर दे रही है। एक्सचेंज के साथ खरीदने पर 100 प्रतिशत तक कैशबैक के साथ  2,010 रुपये का डेटा (201 रुपये वाले 10 पैक), जबकि बिना एक्सचेंज ऑफर के 50 प्रतिशत कैशबैक के साथ 1,005 रुपये कीमत का डेटा (201 रुपये वाले 5 बूस्टर पैक) दे रही है।

यूज़र किसी भी रिलायंस जियो डिजिटल स्टोर, जियो वेबसाइट या जियो केयर सेंटर पर जाकर इस ऑफर का फ़ायदा उठा सकते हैं। जियो की वेबसाइट पर की गई लिस्टिंग के अनुसार, पहले ऑफर में जियोफाई राउटर पर 100 प्रतिशत कैशबैक के साथ ग्राहकों को 2,010 रुपये की कीमत वाला 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा। लेकिन इस ऑफर के लिए ग्राहकों को अपना पुराना 2जी/3जी डोंगल या वाई-फाई राउटर एक्सचेंज करना होगा। रिलायंस जियो ने उस डोंगल को लिस्ट किया है जिन्हें एक्सचेंज किया जा सकता है। हालांकि, इन सेवाओं को एक्टिवेट करने के लिए 408 रुपये (99 रुपये वाली जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ) याफिर 608 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम + 509 रुपये) का रीचार्ज कराना होगा। जियो धन धना धन ऑफर के बाद, यूज़र को कम से कम 149 रुपये का रीचार्ज कराना होगा और उसके बाद 201 रुपये का बूस्टर पैक मुफ्त मिलेगा। 201 रुपये के बूस्टर पैक में 28 दिनों के लिए 5 जीबी 4जी डेटा मिलता है।  201 रुपये वाले बूस्टर पैक को 31 मार्च 2018 तक 10 बार रीचार्ज कराने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो की वेबसाइट पर बताया गया है कि ग्राहकों को जियोफाई पॉकेट राउट कैशबैक वेल्यू को मुफ्त बूस्टर पैक के तौर पर दिया जाएगा।
Advertisement

दूसरे ऑफर की बात करें तो यह उन यूज़र के लिए है जिनके पासे अभी 2जी या 3जी डोंगल एक्सचेंज के लिए नहीं है। पुराने डोंगल को एक्सचेंज किए बिना 1,999 रुपये के नए जियोफाई की खरीद पर भी 408 रुपये (99 रुपये वाली जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ) याफिर 608 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम + 509 रुपये) का रीचार्ज कराना होगा। जियो धन धना धन ऑफर के बाद, यूज़र को कम से कम 149 रुपये का रीचार्ज कराना होगा और उसके बाद 201 रुपये वाले 5 बूस्टर पैक मुफ्त मिलेंगे। जिन्हें 31 मार्च 2018 तक 5 बार रीचार्ज करने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

नया जियोफाई 'कैशबैक' ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए वैध है। जियोफाई राउटर को जियोडॉटकॉम से खरीदा जा सकता है, और उसके बाद जियोफाई बॉक्स के साथ जियो स्टोर जाना होगा। ऑपरेटर ने आगे बताया कि ग्राहकों को अपने पता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साइज़ तस्वीर और अपना स्थानीय आधार कार्ड साथ लाने की जरूरत होगी। इसके अलावा रिलायंस जियो ने विस्तृत नियम व शर्तों की जानकारी भी दी है।
Advertisement

ये नए ऑफर सभी जियो सब्सक्राइबर के लिए पेश किए गए धन धना धन ऑफर के बाद आया है। जियो अपने नेटवर्क की तरफ़ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लगातार धमाकेदार प्लान लॉन्च कर रही है। कंपनी का इरादा है कि मुफ्त सेवाएं खत्म होने के बाद ग्राहक पुराने नेटवर्क पर वापस ना जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , reliance jio, jio, jiofi, jiofi exchange offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.