7560mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा वाले Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Redmi जल्द ही नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 को लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi Turbo 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट होगा।
  • Redmi Turbo 5 में 7,560mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Xiaomi China

Redmi जल्द ही Redmi Turbo 5 को लेकर आने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी किए गए पोस्टर्स के जरिए ब्रांड ने Turbo 5 के डिस्प्ले साइज, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग कैपेसिटी और चिपसेट की जानकारी दी है। Redmi Turbo 5 ग्लोबल मार्केट में Poco X8 Pro के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है। जबकि Turbo 5 सिर्फ चीन में ही एक्सक्लूसिव रह सकता है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन पोको ब्रांडेड वर्जन में भी मिलने की उम्मीद है।  यहां हम आपको Redmi Turbo 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Turbo 5 Price (Expected)

Redmi Turbo 5 की चीन में कीमत लगभग 2,000 युआन (लगभग 26,612 रुपये) होने की उम्मीद है। Redmi Turbo 5 कलर ऑप्शन के मामले में व्हाइट और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 

Redmi Turbo 5 Specifications (Expected)

Redmi ने पुष्टि की है कि Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में LPDDR5x अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में हीट डिसिपेशन के लिए 3डी आइस-सील्ड सर्कुलेशन कूलिंग पंप है जो सामान्य VC कूलिंग सिस्टम के मुकाबले में तीन गुना अधिक हीट डिसिपेशन प्रदान करता है।

बैटरी बैकअअ बात की जाए तो Turbo 5 में 7,560mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बिल्ड क्वालिटी के लिए स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और 2.5D ग्लास बैक पैनल दिया गया है। हाल ही में Redmi Turbo 5 समान चिपसेट के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 16GB रैम है। यह एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। उम्मीद है कि यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के HyperOS 3 के साथ आएगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  4. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  6. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  7. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  8. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  9. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  10. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.