कार में पीछे बैठकर नहीं लगाई सीट बेल्ट तो होगा भारी फाइन, इस शहर में धड़ाधड़ कट रहे हैं चालान

ट्रैफिक पुलिस रियर सीटबेल्ट का इस्तेमाल ना करने पर 1,000 रुपये का चालान काट रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 15:34 IST
ख़ास बातें
  • रियर सीट बेल्ट ना लगाने पर वाहन का चालान काटा जाएगा
  • दिल्ली में फाइन करने का सिलसिला शुरू हो चुका है
  • नितिन गडकरी ने रियर सीट बेल्ट के नियम को गंभीरता से लेने की बात कही थी

ट्रैफिक पुलिस रियर सीटबेल्ट का इस्तेमाल ना करने पर 1,000 रुपये का चालान काट रही है

कार में पिछली सीट पर भी सेफ्टी बेल्ट मिलती है, जिसे लगाना कई देशों में अनिवार्य है। भारत में रियर सीट बेल्ट को लेकर भी कानून है, लेकिन इस नियम को शुरुआत से ही नजरअंदाज किया जा रहा है। हालांकि अब, देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को कार के पिछली सीट पर बिना सीट बेल्ट लगाए बैठना भारी पड़ेगा, क्योंकि सरकार और पुलिस डिपार्टमेंट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रियर सीट बेल्ट ना लगाने पर वाहन का चालान काटा जाएगा।

दिल्ली में यदि आप सकड़ पर अपनी कार लेकर उतरे हैं और आपकी पिछली सीट पर कोई व्यक्ति बैठा है, तो आपको उसे सीट बेल्ट लगाने के लिए कहना होगा, क्योंकि NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रियर सीट बेल्ट का इस्तेमाल ना करने पर वाहनों का चालान होना शुरू हो गया है। हाल ही में, एक सड़क दुर्घटना में टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन और बड़े बिजनेस सायरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान कार में कुल तीन लोग थे, जिनमें से दो आगे और सायरस पीछे बैठे थे। दुर्घटना में आगे बैठे दोनों व्यक्तियों को कुछ गंभीर चोट आई, लेकिन उनकी जान बच गई, लेकिन बदकिस्मती से सायरस को मृत्यु हो गई। खबर है कि सायरस मिस्त्री ने सीटबेल्ट नहीं लगाई थी।
Advertisement

इस दुखद हादसे के बाद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सीटबेल्ट लगाने के नियम को गंभीरता से लेने की बात कही थी। इस बयान के बाद ही पिछली सीट पर भी सीटबेल्ट ना लगाने पर चालान काटे जाने की शुरुआत हुई है। इसके अलावा, सरकार और पुलिस खेमा लोगों को इस नियम के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस रियर सीटबेल्ट का इस्तेमाल ना करने पर 1,000 रुपये का चालान काट रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , traffic police, Seat Belt, seat belt challan, Seat belt in car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.