डिजिटल वॉलेट, गिफ्ट कार्ड आदि के पैसे किसी भी थर्ड-पार्टी UPI ऐप से ट्रांसफर होंगे, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन्स

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वॉलेट होल्डर्स अब UPI लेनदेन के लिए जारीकर्ता के ऐप का उपयोग करने तक सीमित नहीं हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 19:52 IST
ख़ास बातें
  • PPI का पैसा किसी भी थर्ड-पार्टी UPI ऐप के जरिए ट्रांसफर हो सकता है
  • पहले केवल जारीकर्ता के ऐप से ट्रांसफर होते थे पैसे
  • इससे छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) के बयान में कहा कि लोग अब थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए UPI के माध्यम से पेमेंट करने के लिए डिजिटल वॉलेट जैसे प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनका कहना है कि पेमेंट के लिए किसी भी UPI ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि वर्तमान में देश में Google Pay, PhonePe, Paytm, Cred सहित कई ऐसे ऐप्स हैं, जो यूजर्स को UPI करने की सुविधा देते हैं।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वॉलेट होल्डर्स अब UPI लेनदेन के लिए जारीकर्ता के ऐप का उपयोग करने तक सीमित नहीं हैं। वे अब निर्बाध लेनदेन के लिए किसी भी थर्ड-पार्टी UPI ऐप का उपयोग कर सकते हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा, “वर्तमान में, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) से यूपीआई भुगतान केवल PPI जारीकर्ता द्वारा प्रदान किए गए वेब या मोबाइल ऐप का उपयोग करके किया जा सकता है।" उन्होंने कहा कि अब PPI वॉलेट से UPI पेमेंट करने के लिए थर्ड पार्टी UPI ऐप्स के उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव है। शक्तिकांत का कहना है कि इससे ग्राहकों की सुविधा बढ़ेगी और छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।"
Advertisement

ईटी का हवाला देते हुए TOI ने बताया है कि Grant Thornton Bharat के पार्टनर विवेक अय्यर का कहना है कि पीपीआई के लिए यूपीआई एक्सेस को सक्षम करना पेमेंट परिदृश्य के भीतर इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। उन्होंने कहा कि आरबीआई का दृष्टिकोण विभिन्न प्रोडक्ट के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

इससे अलग बता दें कि PhonePe ने 28 मार्च से भारतीय यात्रियों के साथ-साथ देश में रहने वाले NRIs के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाएं शुरू की है। यह सर्विस अब PhonePe यूजर्स को QR कोड को स्कैन करके रिटेल स्टोर्स, रेस्ट्रां और अन्य टूरिस्ट प्लेस पर तेजी से डिजिटल लेनदेन करने की अनुमति देगी। सर्विस UAE के प्रमुख बैंक Mashreq द्वारा अपने Neopay टर्मिनलों के जरिए सक्षम की जा रही है। विशेष रूप से, हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि WhatsApp भारतीय यूजर्स के लिए अपने मोबाइल ऐप के जरिए अंतर्राष्ट्रीय यूपीआई भुगतान की टेस्टिंग कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.