Proxgy ThumbPay: स्मार्टफोन-QR को भूल जाइए, अंगूठे से होंगे डिजिटल पेमेंट!

Proxgy का ThumbPay डिजिटल पेमेंट्स को स्मार्टफोन और QR कोड से आगे ले जाता है। अब सिर्फ अंगूठे के जरिए Aadhaar-लिंक्ड बैंक अकाउंट से UPI ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 सितंबर 2025 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Proxgy ने पेश किया ThumbPay: अब सिर्फ अंगूठे से होंगे डिजिटल पेमेंट्स
  • Aadhaar + UPI इंटीग्रेशन से बिना स्मार्टफोन और QR कोड पेमेंट्स संभव
  • 2,000 रुपये से कम कीमत, ग्रामीण और शहरी दोनों मार्केट्स को टारगेट

ThumbPay डिवाइस बैटरी-पावर्ड है और बिना लगातार बिजली या स्मार्टफोन के भी काम कर सकता है

Photo Credit: Proxgy

भारत में UPI ने पेमेंट करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़े मॉल तक, हर जगह QR स्कैन करके ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट जरूरी है, जो देश के हर कोने में उपलब्ध नहीं। इसी गैप को भरने के लिए गुरुग्राम बेस्ड IoT स्टार्टअप Proxgy ने ThumbPay पेश किया है। यह एक बायोमैट्रिक पेमेंट सॉल्यूशन है, जहां यूजर को केवल अपना अंगूठा लगाना होगा और पैसा सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट से UPI के जरिए कट जाएगा। मतलब न स्मार्टफोन की झंझट, न QR कोड, और न ही कैश की जरूरत।

Proxgy के मुताबिक, ThumbPay एक लो-कॉस्ट हार्डवेयर डिवाइस है जो Aadhaar और UPI को सीधे कनेक्ट करता है। यूजर को बस अंगूठा डिवाइस पर रखना होगा, Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) से उनकी ऑथेंटिकेशन होगी और फिर UPI के जरिए पैसा सीधे बैंक अकाउंट से डेबिट हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेस सेकंड्स में पूरा हो जाता है।

Advertisement

फिलहाल इस टेक्नोलॉजी का क्लोज्ड लूप पायलट सफलतापूर्वक किया जा चुका है। अब Proxgy UIDAI और NPCI से कम्प्लायंस अप्रूवल्स के लिए काम कर रहा है। क्लियरेंस मिलने के बाद कंपनी पहले बड़े बैंकों के साथ फेज-वाईज रोलआउट शुरू करेगी और धीरे-धीरे फिनटेक पार्टनर्स तक इसे ले जाएगी।

ThumbPay डिवाइस की खासियत है कि यह बैटरी-पावर्ड है और बिना लगातार बिजली या स्मार्टफोन के भी काम कर सकता है। यानी ग्रामीण इलाकों, छोटे बाजारों और ऐसी जगहों पर भी डिजिटल पेमेंट्स आसानी से हो पाएंगे जहां अभी तक कनेक्टिविटी या इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिक्कत है। कंपनी ने इसकी कीमत 2,000 रुपये से कम रखी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

Proxgy के फाउंडर और CEO पुलकित आहूजा का कहना है कि ThumbPay भारत की डिजिटल पेमेंट जर्नी का नेक्स्ट स्टेप है। उन्होंने कहा, “पिछले दशक में भारत ने Aadhaar और UPI जैसे प्लेटफॉर्म बना कर बुनियाद तैयार की। ThumbPay इन्हीं का क्रिएटिव सिंथेसिस है, जहां इंसान अपनी पहचान से ही पेमेंट कर पाएगा।”

Advertisement

Proxgy की स्थापना 2020 में हुई थी और अब तक कंपनी $5 मिलियन से ज्यादा फंडिंग जुटा चुकी है। ThumbPay से पहले यह कई IoT प्रोडक्ट्स जैसे SmartHat, Sleefe, AirShifter और UPI साउंड बॉक्सेज भी बना चुकी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Proxgy, Proxgy ThumbPay, UPI, UPI Payments
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.