Portronics Vayu 7.0 टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, टायर में हवा भरने के साथ फोन भी कर पाएंगे चार्ज

Portronics ने बाजार में अपना नया Portronics Vayu 7.0 रिचार्जेबल टायर इन्फ्लेटर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator में पोर्टेबल डिजाइन दिया गया है।
  • Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator में 2x 2000mAh बैटरी दी गई है।
  • Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator की कीमत 1,849 रुपये है।

Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator में डिजिटल डिस्प्ले है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने बाजार में अपना नया Portronics Vayu 7.0 रिचार्जेबल टायर इंफ्लेटर लॉन्च कर दिया है। इसमें पोर्टेबल डिजाइन और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2x 2000mAh बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator Price


कीमत की बात करें तो Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator की कीमत 1,849 रुपये है। कंपनी इनके साथ 12 महीने की वारंटी प्रदान करती है। यह डिवाइस Portronics की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart समेत कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator Specifications


Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator में पोर्टेबल डिजाइन और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। डिजिटल डिस्प्ले रियल टाइम एयर प्रेशर दिखाता है, इसके अलावा ऑटो-शटऑफ फीचर ऑपर इन्फ्लेशन को रोकती है, जिससे सटीकता सुनिश्चित होती है। इसमें प्रीसेट मोड दिया गया है, जिससे यह डिवाइस कार, बाइक, साइकल और फुटबॉल का सपोर्ट करती है। यह डिवाइस 5W यूएसबी आउटपुट का सपोर्ट करता है, जिससे इसका उपयोग पावरबैंक के तौर पर स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

Vayu 7.0 में 2000mAh की दो बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में ऑटो शट ऑफ और एलईडी लाइट टॉर्च (SOS और फ्लैश मोड) शामिल है। यह डिवाइस ब्लैक कलर में मिलता है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। यह कस्टम 0-150 PSI, क्विक इंफ्लेशन 4-5 PSI/min एयर फ्लो प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.