चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर

Portronics ने भारत में Tornado Plus Wireless High-Speed Air Duster लॉन्च किया है। यह 160W ब्रशलेस मोटर, 130,000 RPM एयर स्पीड, तीन स्पीड मोड और USB Type-C चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 13:00 IST
ख़ास बातें
  • 160W ब्रशलेस मोटर के साथ 130000 RPM तक की एयर स्पीड
  • लैपटॉप, कीबोर्ड, कैमरा और कार इंटीरियर की सफाई के लिए डिजाइन
  • 2,999 रुपये लॉन्च प्राइस और 12 महीने की वारंटी

Portronics Tornado Plus वायरलेस एयर डस्टर मल्टीपल नोजल अटैचमेंट्स के साथ आता है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Tornado Plus Wireless High-Speed Air Duster लॉन्च कर दिया है। यह एक कॉर्डलेस क्लीनिंग डिवाइस है, जिसे लैपटॉप, कीबोर्ड, CPU, कैमरा, गेमिंग कंसोल, कार इंटीरियर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की सफाई के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 160W का ब्रशलेस मोटर दिया गया है, जो 130,000 RPM तक की एयर ब्लास्ट स्पीड पैदा करता है। इसके अलावा, इसमें तीन स्पीड मोड और रिचार्जेबल बैटरी का सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग-अलग तरह की सफाई आसानी से की जा सकती है।

Portronics Tornado Plus की MRP 3,999 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

Advertisement

Tornado Plus में 160W हाई-परफॉर्मेंस ब्रशलेस मोटर दिया गया है, जो मैक्सिमम 130,000 RPM की एयर स्पीड देने का दावा करता है। यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार तीन अलग-अलग स्पीड मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस नाजुक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर कार के एयर वेंट्स और तंग जगहों में जमी धूल को हटाने में मदद करता है। ब्रशलेस मोटर होने की वजह से यह अपेक्षाकृत कम आवाज करता है और इसकी लाइफ भी पारंपरिक मोटर्स के मुकाबले बेहतर बताई गई है।

डिजाइन की बात करें तो Tornado Plus को मैट ब्लैक फिनिश और ऑरेंज एक्सेंट्स के साथ पेश किया गया है। इसमें एर्गोनॉमिक पिस्टल-ग्रिप डिजाइन मिलता है। इसके साथ कई इंटरचेंजेबल नोजल अटैचमेंट्स भी दिए गए हैं। Portronics के मुताबिक, इसे Barbecue इग्निशन जैसे अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैटरी के लिए इस वायरलेस एयर डस्टर में 2×3000mAh की रिचार्जेबल बैटरियां दी गई हैं। कंपनी के अनुसार, यह USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और लगभग 3 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। इसे वॉल चार्जर, लैपटॉप, पावर बैंक या कार चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.