पेटीएम पेमेंट बैंक 23 मई से होगा शुरू, रेणु सत्ती होंगी सीईओ

कई महीनों की देरी के बाद पेटीएम का पेमेंट बैंक आखिरकार 23 मई से शुरू हो जाएगा। उसे इसके लिये रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है।

पेटीएम पेमेंट बैंक 23 मई से होगा शुरू, रेणु सत्ती होंगी सीईओ
ख़ास बातें
  • पेटीएम पेमेंट बैंक को रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है
  • यह 23 मई 2017 से काम करना शुरू कर देगा
  • पेटीएम अपना वॉलेट का पूरा कारोबार पीपीबीएल में स्थानांतरित कर देगी
विज्ञापन
कई महीनों की देरी के बाद पेटीएम का पेमेंट बैंक आखिरकार 23 मई से शुरू हो जाएगा। उसे इसके लिये रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है। डिजिटल भुगतान और वाणिज्य कंपनी से शिनजिनी कुमार की रवानगी के बाद रेणु सत्ती को नया मुख्य कार्यपालक अधिकार नियुक्त किये जाने की घोषणा की है।

पेटीएम ने सार्वजनिक तौर पर जारी नोटिस में कहा है, "पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को रिजर्व बैंक से अंतिम लाइसेंस प्राप्त हो गया है और यह 23 मई 2017 से काम करना शुरू कर देगा।" पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "हमें हाल ही में रेणु सत्ती को सीईओ बनाये जाने के बारे में रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गयी है।" रेणु पेटीएम में 2006 में बतौर मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में आयी थी और समय के साथ कंपनी के विभिन्न विभागों में काम की। हाल ही में वह सिनेमा टिकट कारोबर के उपाध्यक्ष के रूप में बतौर प्रमुख काम कर रही थी।

पेटीएम अपना वॉलेट का पूरा कारोबार पीपीबीएल में स्थानांतरित कर देगी। इसमें 21.80 करोड़ मोबाइल बटुआ इस्तेमाल करने वाले लोग जुड़े हैं। भुगतान बैंक का यह लाइसेंस भारतीय निवासी विजय शेखर शर्मा को मिला है। विजय शेखर शर्मा पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक हैं।

इसमें कहा गया है कि 23 मई के बाद पेटीएम वॉलेट का कारोबार पीपीबीएल में चला जायेगा। यदि कोई ग्राहक ऐसा नहीं चाहता है तो उन्हें पेटीएम को सूचित करना होगा। सूचना मिलने पर पेटीएम उसके वॉलेट में बची राशि को संबंधित ग्राहक के बैंक खाते में हस्तांतरित कर देगी। इस तरह की सूचना 23 मई से पहले देनी होगी।

पिछले छह माह के दौरान वॉलेट में यदि कोई गतिविधि नहीं हुई, ऐसी स्थिति में पीपीबल में हस्तांतरण केवल उपभोक्ता की विशेष अनुमति के बाद ही होगा। पेटीएम का भुगतान बैंक व्यक्तियों और छोटे व्यावसायियों से प्रति खाता एक लाख रुपये तक की जमा स्वीकार कर सकता है।

इससे पहले पेटीएम का भुगतान बैंक पिछले साल दिवाली के आसपास शुरू होने की चर्चा थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  2. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  3. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  4. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  5. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  6. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  7. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  8. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  9. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  10. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »