पाकिस्तान से भारतीय वेबसाइट्स पर 15 लाख हमले, सिर्फ 150 सफल, जानें पूरा मामला

इन हमलों में Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, टेलीकॉम कंपनियों और डिफेंस नर्सिंग कॉलेज (जालंधर) जैसी जगहों को टारगेट किया गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मई 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • अब तक करीब 15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक भारतीय वेबसाइट्स पर हुए
  • इनमें से केवल 150 अटैक ही सफल रहे
  • कुल फेलियर रेट 99.99% रहा

Photo Credit: Unsplash

भारतीय आर्म्ड फोर्सेज की ‘Operation Sindoor' के बाद पाकिस्तान से जुड़े हैकिंग ग्रुप्स ने भारत के खिलाफ साइबर अटैक शुरू कर दिए हैं। Maharashtra Cyber की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक करीब 15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक भारतीय वेबसाइट्स और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से केवल 150 अटैक ही सफल रहे, यानी कुल फेलियर रेट 99.99% रहा।

इस रिपोर्ट का नाम "Road of Sindoor" है और इसे राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट सहित सभी अहम एजेंसियों को सौंपा गया है। इसमें बताया गया है कि ये अटैक न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि बांग्लादेश, मिडिल ईस्ट और इंडोनेशिया से भी किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र साइबर के एडिशनल DGP यशस्वी यादव ने कहा कि भले ही भारत-पाकिस्तान के बीच मिलिट्री होस्टिलिटी में कमी आई हो, लेकिन साइबर हमले थमे नहीं हैं।
Advertisement
 

किन वेबसाइट्स को टारगेट किया गया और कैसे?

इन हमलों में Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, टेलीकॉम कंपनियों और डिफेंस नर्सिंग कॉलेज (जालंधर) जैसी जगहों को टारगेट किया गया। कुछ मामलों में वेबसाइट्स डिफेस की गईं और कुछ डेटा चोरी की बातें भी सामने आईं, जो बाद में डार्क वेब पर दिखा।

टेक्निकली बात करें तो DDoS (Distributed Denial-of-Service), मालवेयर, वेबसाइट डिफेसमेंट और GPS स्पूफिंग जैसी टेक्निक का इस्तेमाल हुआ। इसके अलावा, पाकिस्तान से जुड़े साइबर ग्रुप्स ने फेक न्यूज और मिसइनफॉर्मेशन फैलाने की कोशिश भी की, जैसे कि भारत के पावर ग्रिड पर अटैक, सैटेलाइट जैमिंग, ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज पर हमले जैसी झूठी कहानियां।
Advertisement
 

किन हैकर ग्रुप्स ने किया अटैक?

रिपोर्ट में 7 बड़े पाकिस्तानी या पाकिस्तान-समर्थित हैकर ग्रुप्स की पहचान हुई है:
APT 36 (Pakistan-based)
Pakistan Cyber Force
Team Insane PK
Advertisement
Mysterious Bangladesh
Indo Hacks Sec
Cyber Group HOAX 1337
Advertisement
National Cyber Crew

इन ग्रुप्स ने मिलकर करीब 1.5 मिलियन टारगेटेड साइबर अटैक भारत के खिलाफ किए। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इनमें से कई को नाकाम किया और अब तक 5,000 से ज्यादा फेक पोस्ट्स और मिसइनफॉर्मेशन को सोशल मीडिया से हटाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Operation Sindoor, Pakistan, cyber attacks
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.