पाकिस्तान की महिला ने भारतीय पुरुष से ऑनलाइन रचाई शादी!

अरबाज और अमीना की शादी कराची में होने वाली थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अगस्त 2023 17:46 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान की एक महिला ने भारतीय पुरुष से ऑनलाइन शादी रचाई
  • यहां दुल्हा राजस्थान से था और दुल्हन पाकिस्तान से
  • वीजा नहीं मिलने के कारण लिया फैसला

राजस्थान के जोधपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है।

ऑनलाइन प्यार के बारे में तो आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन बात अब ऑनलाइन प्यार से भी कई कदम आगे बढ़कर ऑनलाइन शादी पर पहुंच गई है। जी हां, पाकिस्तान की एक महिला ने भारतीय पुरुष से ऑनलाइन शादी रचाई है। सरहद पार से प्यार की ये प्रेम कहानी काफी हैरान करने वाली है। हाल ही में नोएडा के रहने वाले सचिन के लिए पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत आई थी, जिसका चर्चा अभी भी गर्म है। अभी इस बात को कुछ ही दिन बीते थे कि पाकिस्तान से एक महिला ने राजस्थान के लड़के से शादी की है। ये शादी कैसे हुई, आइए जानते हैं पूरा मामला।

राजस्थान के जोधपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां दुल्हा राजस्थान से था और दुल्हन पाकिस्तान से। निकाह की सभी रस्में वर्चुअल अंदाज में की गईं यानि कि ऑनलाइन। NDTV के अनुसार, बकायदा काजी ने शादी संपन्न करवाई। दुल्हन कराची से थी, जो वहीं पर बैठे-बैठे निकाल कबूल कर रही थी। इस तरह जोधपुर के अरबाज ने अमीना से ऑनलाइन निकाह किया।  

दरअसल अरबाज और अमीना की शादी कराची में होने वाली थी। लेकिन अमीना को वीजा नहीं मिल रहा था। इसलिए परिवार वालों ने ऑनलाइन निकाह का रास्ता अपनाया। शादी में अरबाज और अमीना के परिवार वालों ने ऑनलाइन रस्में निभाईं। दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े हुए थे। रोचक बात ये भी है कि शादी के कार्यक्रम में दो बड़े LED डिस्प्ले भी लगे थे। 

आप सोच रहे होंगे कि ऑनलाइन हुई इस शादी में दुल्हा-दुल्हन कहां रहेंगे। तो आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि अमीना पाकिस्तान से जोधपुर आएगी। दूल्हे के पिता ने ये भी कहा कि ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है। पिता ने कहा कि भारत के निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Online marriage

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  3. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  4. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  5. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  6. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  8. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  9. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  10. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.