Airtel 5G in India 2023: एयरटेल ने राजस्थान के इन 5 और शहरों में शुरू की 5G सर्विस

Airtel 5G Plus की शुरुआत करते हुए कंपनी ने कहा कि इसके जरिए यूजर्स को हाइ डेफिनिशन वीडियो यानि कि HD वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, तेजी से फोटो और वीडियो अपलोडिंग जैसी सर्विसेज मिल सकेंगी।

Airtel 5G in India 2023: एयरटेल ने राजस्थान के इन 5 और शहरों में शुरू की 5G सर्विस

एयरटेल ने अपनी सर्विसेज का विस्तार राजस्थान में किया है।

ख़ास बातें
  • Airtel भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।
  • कंपनी ने यूजर्स इन 8 शहरों में अल्ट्रा फास्ट नेटवर्क का अनुभव ले पाएंगे
  • 20 से 30 गुना तक ज्यादा फास्ट इंटरनेट स्पीड यहां मिलेगी- कंपनी
विज्ञापन
Airtel भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। लेकिन 5G के मामले में कंपनी तेजी से अपनी सर्विसेज का विस्तार कर रही है और Reliance Jio को पूरी टक्कर देने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में एयरटेल ने अपनी सर्विसेज का विस्तार राजस्थान में भी किया है। एयटेल का 5जी प्लस (Airtel 5G Plus) अब जोधपुर अजमेर अलवर बीकानेर और भीलवाड़ा में भी उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि क्षेत्र में यूजर्स को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा और इसके तहत कंपनी जो भी सर्विस देती है, वे सभी सर्विसेज भी यहां के यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगी। 

Airtel 5G Plus की शुरुआत करते हुए कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा कि इसके जरिए यूजर्स को हाइ डेफिनिशन वीडियो यानि कि HD वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, तेजी से फोटो और वीडियो अपलोडिंग जैसी सर्विसेज मिल सकेंगी। भारती एयरटेल के राजस्थान क्षेत्र के सीईओ मारुत दिलावरी ने राजस्थान के इन शहरों में सर्विसेज को लॉन्च करते हुए कहा कि एयरटेल 5जी प्लस अब जयपुर, उदयपुर और कोटा के अलावा जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा में भी उपलब्ध है। अब कंपनी ने यूजर्स इन 8 शहरों में अल्ट्रा फास्ट नेटवर्क का अनुभव ले पाएंगे। 

उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि यूजर्स को अब पहले से मिल रही 4G स्पीड से 20 से 30 गुना तक ज्यादा फास्ट इंटरनेट स्पीड यहां मिलेगी। कंपनी ने कहा कि वह राजस्थान के सभी शहरों में 5जी सर्विसेज को लाने के लिए प्रक्रिया में है। जिसके बाद कस्टमर्स को HD वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, तेजी से फोटो और वीडियो अपलोडिंग जैसी सर्विसेज यहां मिल सकेंगी। 

Airtel के कस्टमर्स को इन बताए गए शहरों में अब 5जी सर्विसेज मिल सकेंगी, बशर्तें के उनके पास 5जी सर्विस को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन हो। यहां पर ये भी ध्यान दें कि कंपनी ने अभी तक कोई भी 5G प्लान अलग से लॉन्च नहीं किया है। पहले से चल रहे 4G प्लान्स पर ये सुविधा दी जा रही है। यूजर्स को 5G सर्विसेज को इस्तेमाल करने के लिए 5G सिम में बदलने की आवश्यकता भी नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »