कस्टमर केयर में कॉल करने से पहले सावधान! इंटरनेट पर एक्टिव हैं 31 हजार से ज्यादा फेक नम्बर!

इंटरनेट पर कस्टमर सर्विस के लिए 31 हजार के लगभग फेक फोन नम्बर या कॉन्टेक्ट नम्बर डाले गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2023 18:06 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर्स को धोखा देने, गुमराह करने और ऑनलाइन फ्रॉड के लिए डाले गए नम्बर
  • इनमें से 56% नम्बर भारत के हैं
  • 31 हजार के लगभग फेक फोन नम्बर या कॉन्टेक्ट नम्बर डाले गए हैं

इंटरनेट पर कस्टमर सर्विस के लिए 31 हजार के लगभग फेक फोन नम्बर या कॉन्टेक्ट नम्बर डाले गए हैं- रिपोर्ट

एक उपभोक्ता होने के नाते हम और आपको कभी न कभी कस्टमर सर्विस की आवश्यकता जरूर पड़ी होगी। यानि कि अगर हम किसी कंपनी का प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, मसलन, एसी, टीवी, फ्रिज या अन्य कोई भी उपकरण या प्रोडक्ट, तो उसमें जब कोई खराबी आ जाती है तो हमें सबसे पहले कस्टमर केयर पर कॉल करने की बात सूझती है, ताकि समस्या का समाधान मिल सके या फिर किसी इंजीनियर को उसे रिपेयर के लिए बुला सकें। लेकिन क्या आपको पता है कि ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोगों ने इंटरनेट पर 30 हजार से ज्यादा फेक यानि नकली कस्टमर केयर नम्बर डाले हुए हैं! जी हां, एक ताजा रिपोर्ट ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा कर रही है। हम आपको पूरी जानकारी इस बारे में दे रहे हैं। 

साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक कंपनी, जो साइबर हमलों की आशंका का अनुमान लगाती है, ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि इंटरनेट पर कस्टमर सर्विस के लिए 31 हजार के लगभग फेक फोन नम्बर या कॉन्टेक्ट नम्बर डाले गए हैं। CloudSEK की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ये नम्बर कस्टमर्स को धोखा देने, गुमराह करने और ऑनलाइन फ्रॉड करने के मकसद से डाले गए हैं। XVigil रिस्क मॉनिटरिगं प्लेटफॉर्म ने इसका पता लगाया है और बताया है कि 31,179 नम्बर ऐसे हैं जो फेक हैं। 

यहां पर एक चौंकाने वाली बात ये भी सामने आई है कि ये 31 हजार से ज्यादा फ्रॉड नम्बर पिछले 2 सालों से एक्टिव भी हैं। यानि कि न जाने अब तक कितने ही कस्टमर्स इनके जाल में फंस चुके होंगे। इनमें से 56% नम्बर भारत के हैं जबकि बाकी बचे नम्बर गैर भारतीय नम्बर हैं। जो भारतीय नम्बर पाए गए हैं, उनमें से लगभग 80% नम्बर सक्रिय हैं और अभी भी चालू हैं। 

इस रिपोर्ट का डेटा बताता है कि इन नम्बरों से जो डोमेन (वेबसाइट एड्रेस) जुड़े हैं, उनमें से 39.4% का टारगेट बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर है, 31.2% टेलीकम्यूनिकेशन से जुड़े हैं। जबकि 9.9 प्रतिशत हेल्थकेयर से जुड़े हैं। रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने 20 हजार भारतीय मोबाइल नम्बरों का सैम्पल खंगाला है जिनको ठगों ने कस्टमर केयर स्कैम में इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट कहती है कि भारत में कोई भी बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर इन स्कैमर से अछूता नहीं रह गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.