1 करोड़ से ज्यादा लोगों का ठप पड़ा इंटरनेट, ये था कारण

Optus ने लोगों की आंशकाओं पर ताला लगाते हुए यह भी बताया कि आउटेज का कारण साइबर हमला नहीं था, बल्कि ऐसा "तकनीकी नेटवर्क गलती" के चलते हुआ।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 21:32 IST
ख़ास बातें
  • बड़े पैमाने पर आई एक तकनीकी खराबी के चलते 10 मिलियन लोग इंटरनेट से कटे
  • ऑस्ट्रेलिया में Optus कंपनी के नेटवर्क में आई समस्या
  • स्मार्टफोन और ब्रॉडबैंड नेटवर्क पड़े ठप्प
बड़े पैमाने पर आई एक तकनीकी खराबी के चलते 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई लोगों की जिंदगी कई घंटों तक डिजिटल दुनिया से कट गई। इसका कारण देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Optus के नेटवर्क में आई एक बड़ी समस्या थी। इस खराबी की सूचना पहली बार कथित तौर पर पहली बार स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे मिली, जिससे 40% आबादी प्रभावित हुई। इसके चलते लोग इंटरनेट, फोन कनेक्टिविटी जैसी सर्विस से वंचित हो गए और यहां तक ​​कि पेमेंट, ट्रांसपोर्ट और हेल्थ आदि सिस्टम पर भी इसका बड़ा असर पड़ा।

Optus ने सोशल मीडिया के जरिए इस समस्या की जानकारी दी और लोगों को  आश्वासन दिया कि नेटवर्क बहाल कर दिया गया है, जिसके बाद लगभग सभी सर्विस धीरे-धीरे ऑनलाइन वापस आ गई। कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों से अपने उपकरणों को रीस्टार्ट करने को भी कहा और उन लोगों को समस्या को सुलझाने के स्टेप्स भी बताए, जो कंपनी की ओर से मुख्य समस्या के फिक्स होने के बाद भी कनेक्टिविटी समस्याओं का सामना कर रहे थे।
Advertisement
 

ABC की रिपोर्ट के अनुसार, आउटेज को सबसे पहले लोकल समयानुसार मंगलवार, सुबह 4 बजे रिपोर्ट किया गया।

वहीं, Optus ने लोगों की आंशकाओं पर ताला लगाते हुए यह भी बताया कि आउटेज का कारण साइबर हमला नहीं था, बल्कि ऐसा "तकनीकी नेटवर्क गलती" के चलते हुआ।
Advertisement

इस समस्या के चलते यूजर्स के स्मार्टफोन और ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप्प पड़ गए। दिन के एक महत्वपूर्ण हिस्से तक जारी रहने वाली इस कटौती ने लोगों को डिजिटल दुनिया से लगभग पूरी तरह से काट दिया था।
Advertisement

Optus ने अपने ग्राहकों को एक संदेश में, इस परेशानी के दौरान उनके धैर्य बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया और हुई असुविधा के लिए से माफी भी मांगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Australia, Optus
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.