Oppo A6 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट

Oppo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Poco M8 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर है।
  • OnePlus Nord CE 5 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर से लैस है।

Oppo A6 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G

Photo Credit: Oppo/Poco/OnePlus

Oppo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Poco M8 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रही है। Oppo A6 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर दिया गया है। आइए Oppo A6 5G, Poco M8 5G और OnePlus Nord CE 5 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Oppo A6 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G

कीमत और स्टोरेज

Advertisement

Oppo A6 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
 
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Oppo A6 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।

प्रोसेसर

Oppo A6 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo A6 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 कस्टम स्किन पर काम करता है। जबकि Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Oppo A6 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Oppo A6 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और टाइप सी पोर्ट मौजूद है। वहीं Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी दिया गया है।

बैटरी बैकअप

Oppo A6 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी आती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में 7100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.