Online Fraud: स्कैमर्स ने इस ऐप की मदद से बनाई लड़की की आवाज और लूट लिए 48 लाख रुपये

लड़की की आवाज के लिए उन्होंने एक ऐप का इस्तेमाल किया, जो वॉयस मॉड्यूलेशन के जरिए आवाज को बदलने का काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 19:06 IST
ख़ास बातें
  • लड़की की आवाज के लिए स्कैमर्स ने Magic Call ऐप का इस्तेमाल किया
  • ऐप वॉयस मॉड्यूलेशन के जरिए आवाज को बदलने का काम करता है
  • स्कैमर ने पीढ़ित के दोस्त की बेटी बनने का नाटक किया
साइबर धोखाधड़ी के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। साइबर क्रिमिनल्स के पास लोगों की मेहनत की कमाई लूटने के कई तरीके और एडवांस होती टेक्नोलॉजी का गलत फायदा उठाकर इन्होंने अपना आंतक और बढ़ा दिया है। लेटेस्ट घटना दिल्ली की है, जहां साइबर क्रिमिनल्स ने रिटायर हो चुके एक अफसर से 48 लाख रुपये लूट लिए। इसके लिए फ्रॉड करने वालों ने एक ऐप का इस्तेमाल किया, जो आवाज बदल सकती है। इस ऐप के जरिए स्कैमर्स ने कथित तौर पर एक लड़की की आवाज में अफसर से बात की और उसके साथ स्कैम किया। आइए पूरा मामला जानते हैं।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में जालसाजों ने गृह मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी की बेटी बनने का नाटक किया औैर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को कॉल किया। आरोपियों ने अधिकारी के बैचमेट की बेटी होने का नाटक किया और दावा किया कि उसकी मां बिहार में अस्पताल में भर्ती है और उसे पैसों की मदद चाहिए। 
Advertisement

लड़की की आवाज के लिए उन्होंने Magic Call नाम के एक ऐप का इस्तेमाल किया, जो वॉयस मॉड्यूलेशन के जरिए आवाज को बदलने का काम करता है। रिपोर्ट आगे बताती है कि आपराधी ने बैकग्राउंड में नॉयस जोड़ी, जिससे अधिकारी को आवाज पहचानने में दिक्कत हो और साथ ही उसे लगे की लड़की सच में अस्पताल में है।

मुख्य आरोपी का नाम सुमन कुमार बताया गया है और पुलिस ने इसके साथ-साथ अन्य साथियों को भी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के मुताबित, आरोपियों ने डाबर कंपनी के एक निदेशक सहित कई अन्य लोगों से साथ धोखा किया हुआ है।
Advertisement

इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां साइबर क्रिमिनल्स पीड़ित के परिचित बनकर बात करते हैं और आवाज बदलने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक मामला केरल में हुआ था, जहां एक व्यक्ति ने एक सीमा शुल्क अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर एक अधिकारी की तरह पेश होने के बाद पीड़ित को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मना लिया।
Advertisement

ऐसे में हम आपको हमेशा पहले शांति से स्थिति को समझने और उसके बाद एक्शन लेने की सलाह देंगे। इसके अलावा, कॉल पर किसी अज्ञात को अपनी फाइनेंशियल डिटेल्स या OTP आदि शेयर करने से बचें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: online fraud, online scam, Voice Changer App
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.