OnePlus Nord 5, Nord CE 5 से लेकर Buds 4 आज हो रहे OnePlus समर लॉन्च इवेंट में पेश, जानें सबकुछ

OnePlus आज यानी कि 8 जुलाई, 2025 को दोपहर 2:00 बजे IST पर अपने समर लॉन्च इवेंट के साथ नए डिवाइस लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 09:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट मिलेगा।
  • OnePlus Nord CE 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एपेक्स प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus Buds 4 में चार्जिंग केस के साथ 45 घंटे तक की बैटरी मिलेगी।

OnePlus Summer Launch Event में वनप्लस डिवाइस पेश होंगे।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आज यानी कि 8 जुलाई, 2025 को दोपहर 2:00 बजे IST पर अपने समर लॉन्च इवेंट के साथ नए डिवाइस लॉन्च करने वाला है। इस इवेंट में ब्रांड अपनी नई नॉर्ड 5 सीरीज पेश करेगा, जिसमें OnePlus Nord 5 और OnePle Nord CE 5 शामिल हैं। इसके साथ ही OnePlus Buds 4 भी लॉन्च किए जाएंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इवेंट को कैसे देखें और वनप्लस की आगामी लाइनअप में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।


OnePlus समर लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें


OnePlus समर लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 8 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे IST पर होगी। दुनिया भर में फैंसल इसे आसानी से देख पाएंगे। लाइवस्ट्रीम लिंक वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। इच्छुक यूजर्स वनप्लस के सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट को भी देख सकते हैं।


OnePlus समर लॉन्च इवेंट में क्या होगा पेश


OnePlus Nord 5
OnePlus के इस इवेंट में सबकी नजर OnePlus Nord 5 पर होगी, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट के साथ LPDDR5X रैम होगी। यह 144fps गेमिंग, रे ट्रेसिंग का सपोर्ट करता है। इसमें 7,300 mm² का बड़ा क्रायो-वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम शामिल है। कैमरा सेटअप के लिए LYT-700 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। दोनों ही अल्ट्रा HDR के साथ 4K 60fps वीडियो का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

OnePlus Nord CE 5
OnePlus Nord CE 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एपेक्स (4nm) प्रोसेसर होगा, जिसके साथ LPDDR5X रैम मिलेगी। फोन का AnTuTu स्कोर 1.47 मिलियन+ है। इसमें 7,100mAh की बैटरी होगी जो कि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जो सिर्फ 59 मिनट में 100% चार्ज हो सकती है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 कैमरा भी है जो कि 4K 60fps HDR वीडियो शूट करता है।
Advertisement

OnePlus Buds 4
OnePlus Buds 4 में 11 घंटे तक स्टैंडअलोन प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ 45 घंटे तक की बैटरी मिलेगी। इनमें ड्यूल ड्राइवर और ड्यूल DAC के साथ हाई-रेज LHDC 5.0 के लिए सपोर्ट मिलेगा। इनमें 3D ऑडियो और 47ms गेम मोड फीचर दिया गया है। इसके अलावा AI-पावर्ड ट्रांसलेशन, स्लाइड जेस्चर, स्टेडी कनेक्ट, गूगल फास्ट पेयर और ड्यूल डिवाइस कनेक्शन जैसे स्मार्ट फीचर भी हैं। Buds 4 जेन ग्रीन और स्टॉर्म ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

OnePlus समर लॉन्च इवेंट कब शुरू होगा?

OnePlus समर लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 8 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे IST पर होगी।

OnePlus समर लॉन्च इवेंट कहां लाइव देख सकते हैं?

OnePlus समर लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा।

OnePlus समर लॉन्च इवेंट में क्या लॉन्च होगा?

OnePlus समर लॉन्च इवेंट में OnePlus Nord 5, OnePlus Nord CE 5 और OnePlus Buds 4 लॉन्च किए जाएंगे।

OnePlus Nord 5 में कौन सा प्रोसेसर होगा?

OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा।

OnePlus Nord CE 5 में कौन सा प्रोसेसर होगा?

OnePlus Nord CE 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एपेक्स (4nm) प्रोसेसर होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.