• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE 5 में होगी 7,100mAh की बैटरी, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानें सबकुछ

OnePlus Nord CE 5 में होगी 7,100mAh की बैटरी, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानें सबकुछ

OnePlus अपने आगामी नॉर्ड स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5 को लाने की तैयारी कर रहा है।

OnePlus Nord CE 5 में होगी 7,100mAh की बैटरी, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बैटरी होगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus आगामी नॉर्ड फोन OnePlus Nord CE 5 को लाने की तैयारी कर रहा है।
  • OnePlus Nord CE 5 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 Apex प्रोसेसर से लैस होगा।
  • OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
OnePlus अपने आगामी नॉर्ड स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5 को लाने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने बजट वाले Nord CE 5 के बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है। यह किसी भी OnePlus स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी और फ्लैगशिप लेवल की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। आइए OnePlus Nord CE 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord CE 5 में सबसे बड़ी बैटरी


OnePlus Nord CE 5 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 Apex प्रोसेसर के साथ पेश होने वाला है। यह चीन के एक्सकूलेसिव Ace 5 Racing Edition के जैसा दिखता है, लेकिन इसके चिपसेट जैसे ग्लोबल वर्जन के स्पेसिफिकेशंस में कुछ अंतर हैं। दोनों वेरिएंट में एक बड़ा बदलाव बड़ी बैटरी होगी।

OnePlus ने कंफर्म किया है कि Nord CE 5 में 7,100mAh की बैटरी होगी। इसलिए OnePlus Nord CE 5 की कैपेसिटी को लगभग डबल कर देता है। OnePlus 13s की तरह ही Nord CE 5 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग SuperVOOC का सपोर्ट करता है। चीनी ब्रांड का दावा यह है कि यूजर्स सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के साथ यूट्यूब पर 6 घंटे से ज्यादा कंटेंट देख सकते हैं।

वनप्लस ने ऑफिशियल साइट पर Nord CE 5 की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। आपको बता दें कि फोन बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो एक ऐसा फीचर है जो फोन को गेमिंग के दौरान बैटरी के बजाय डायरेक्ट चार्जर से पावर लेने की सुविधा देता है। इससे स्मार्टफोन काफी कूलिंग से चलता है और कम हीट पैदा होती है, जिससे बैटरी हेल्थ बरकरार रहती है। लॉन्च का समय नजदीक आने पर Nord CE 5 के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »