OnePlus सेल में धांसू डिस्काउंट, 7 हजार सस्ता स्मार्टफोन, 12 हजार के ईयरबड्स बिलकुल फ्री

OnePlus भारत में #MakeitSpecial कैंपेन के तहत आकर्षक दिवाली ऑफर लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2024 20:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 खरीदने वाले ग्राहक 7,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
  • OnePlus 12R खरीदने वालों को 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • OnePlus Nord 4 खरीदने वालों के लिए 2,000 रुपये तक इंस्टेंट बैंक छूट है।

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus भारत में #MakeitSpecial कैंपेन के तहत आकर्षक दिवाली ऑफर लेकर आया है। अगर आप OnePlus डिवाइस खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान कई स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और ऑडियो डिवाइस आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको OnePlus डिवाइसेज पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वनप्लस दिवाली ऑफर (OnePlus Diwali offers) 26 सितंबर, 2024 से शुरू होंगे। ग्राहक OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, ब्लिंकिट और रिलायंस डिजिटल, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रोमा और विजय सेल्स जैसे ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर खरीदारी कर लाभ ले सकते हैं।


OnePlus 12 पर डिस्काउंट


26 सितंबर से OnePlus 12 खरीदने वाले ग्राहकों को हर खरीदारी पर OnePlus Buds Pro 2 कॉम्प्लिमेंट्री मिलेंगे। सेल के दौरान 7,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलेगा। 2000 रुपये का स्पेशल प्राइस कूपन भी मिलेगा।


OnePlus 12R पर डिस्काउंट


OnePlus 12R खरीदने वाले ग्राहक 3,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। 26 सितंबर से चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है। 26 से 28 सितंबर के बीच 8+256GB और 16+256GB वेरिएंट पर 5,000 रुपये की अस्थाई कीमत में गिरावट हो रही है। वहीं 29 सितंबर से 8+256GB वेरिएंट पर कीमतों में 5,000 रुपये और 16+256GB वेरिएंट पर 3,000 रुपये की अस्थायी गिरावट हो रही है। रेड केबल क्लब के मेंबर्स Oneplus.in से 8+256GB वेरिएंट पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। ऑफर OnePlus.in, Amazon.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।


OnePlus Nord 4 पर डिस्काउंट


OnePlus Nord 4 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 2,000 रुपये तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। 26 सितंबर से चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है। स्पेशल कूपन ऑफर से 8+128GB और 12+256GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये और 8+256GB वेरिएंट पर 3,000 रुपये छूट मिल रही है। ऑफर Amazon.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, वनप्लस.इन और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। छात्रों को OnePlus.in पर OnePlus Nord 4 के साथ OnePlus Nord Buds 3 Pro, Nord Buds 3, Nord Buds 2 और Nord Buds 2R खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।


Advertisement
OnePlus Nord CE4 पर डिस्काउंट


OnePlus Nord CE4 खरीदने पर OnePlus Nord Buds 2R कॉम्प्लिमेंट्री मिल रहे हैं। इस दौरान 1,500 रुपये कीमत में अस्थायी गिरावट है। 26 सितंबर से चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है।


OnePlus Nord CE4 Lite पर डिस्काउंट


Advertisement
OnePlus Nord CE4 Lite 5G खरीदने वाले ग्राहक OnePlus Bullets Wireless Z2 कॉम्प्लिमेंट्री पा सकते हैं। 26 सितंबर से चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी पर 1,500 रुपये इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है। स्पेशल कूपन से 1,000 रुपये अतिरिक्त बचत हो सकती है।


OnePlus Open पर डिस्काउंट


OnePlus Open Apex Edition की खरीदारी में कॉम्प्लिमेंट्री OnePlus Watch 2 मिल रही है। 26 सितंबर से 2,000 रुपये तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी है। ऑफर OnePlus.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। रेड केबल क्लब मेंबर्स OnePlus की ऑफिशियल साइट से खरीदारी पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का आनंद ले सकते हैं।


Advertisement
OnePlus के अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट


सेल के दौरान वनप्लस के अन्य डिवाइसेज जैसे कि OnePlus Pad 2, OnePlus Pad Go, OnePlus Watch 2, OnePlus Watch 2R, OnePlus Buds 3, OnePlus Buds Pro 3, OnePlus Nord Buds 3 और OnePlus Nord Buds 3 Pro पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा OnePlus Buds Pro 2, Nord Buds 2R और BWZ 2 समेत अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स पर स्पेशल डील शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने लॉन्च किए ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14, जानें कीमत और फीचर
  2. iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE: अभी खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट, जानें
  3. Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Galaxy S26 सीरीज के लिए Samsung लाई खास पावर बैंक, 5000 mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग से लैस
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1.39 लाख में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ गजब हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे ग्राहक
  2. Galaxy S26 सीरीज के लिए Samsung लाई खास पावर बैंक, 5000 mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग से लैस
  3. Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Asus ने लॉन्च किए ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ
  6. आपका Gmail हुआ है हैक? मिनटों में ऐसे करें चेक
  7. Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI Ice Water Purifier, डेली जमा सकता है 8 किलो तक बर्फ
  8. Xiaomi Black Shark Gaming टैबलेट लॉन्च हुआ 7300mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE: अभी खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट, जानें
  10. OnePlus 15T होगा 'मिनी पावरहाउस'! कॉम्पेक्ट डिजाइन, बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.