OnePlus Buds Ace 2, नए OnePlus Pad को पहले रिजर्व करने पर मिलेंगे ऐसे धांसू फायदे, जानें सबकुछ

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर चीन में दो नए डिवाइसेज के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 17:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go 2 में 11.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus Pad Go 2 में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus Pad Go 2 में 9,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी

OnePlus Pad Go 2 में 11.6 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर चीन में दो नए डिवाइसेज के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। OnePlus Ace 5 सीरीज स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग आज यानी कि 12 दिसंबर 2024 पर शुरू हो गई है और अब OnePlus Buds Ace 2 और एक नए OnePlus Pad के लिए रिजर्वेशन शुरू हो गया है। यहां हम आपको वनप्लस के आगामी डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Pad, OnePlus Buds Ace 2 के रिजर्वेशन शुरू


OnePlus के नए ट्रू वायरलेस ईयरबड और टैबलेट Ace 5 सीरीज के साथ पेश किए जा सकते हैं। OnePlus ने इन दोनों गैजेट्स के टीजर शेयर किए हैं, जिससे उनके डिजाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ। Buds Ace 2 में सिलिकॉन बड्स के साथ एक स्टेम डिजाइन है। ईयरबड्स ग्रे बॉडी और चार्जिंग केस और ग्रीन कलर हाउसिंग के साथ ड्यूल टोन कलर में आता है। दूसरी ओर नया OnePlus Pad डार्क ग्रे या ब्लैक कलर के स्टाइलस के साथ ग्रीन कलर में आएगा। जो ग्राहक इन्हें खरीदने के इच्छुक हैं तो चीन में ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 1 युआन का भुगतान करके OnePlus टैबलेट रिजर्व कर सकते हैं। रिजर्वेशन खास लाभ प्रदान करता है जैसे 399 युआन का फ्री OnePlus Smart Stylus, 68 युआन का BiliBili वीआईपी कार्ड और 330 युआन अधिकतम सब्सिडी शामिल हैं। 


OnePlus Pad Specifications


OnePlus Buds Ace 2 बिलकुल नए किफायती ईयरबड्स हैं, जबकि नया OnePlus Pad, ओप्पो पैड 3 का रीब्रांडेड वर्जन है। पिछली रिपोर्ट में अफवाह थी कि OnePlus एक नया मिड-रेंज टैबलेट लॉन्च करने वाला है जो कि रीबैज Oppo Pad 3 है। आपको बता दें कि OnePlus Pad Go 2 में 2.8K रेजॉल्यूशन के साथ 11.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इस टैबलेट में 9,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.