OnePlus ने लॉन्च किया 45W लिक्विड कूल्ड चार्जिंग कूलर, 34 डिग्री तक कम कर देगा तापमान

वनप्लस 45W लिक्विड-कूल्ड मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग कूलर अपने मैग्नेटिक और लाइट डिजाइन के साथ 10W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 10:57 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 45W लिक्विड-कूल्ड मैग्नेटिक चार्जिंग कूलर की कीमत 549 yuan है।
  • वनप्लस 45W लिक्विड-कूल्ड कूलर में 10W मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • वनप्लस यह डिवाइस एक यूनिक लिक्विड कूलिंग सिस्टम को इंटीग्रेटेड करता है।

OnePlus 45W Liquid-Cooled Magnetic तापमान 34 डिग्री तक कम करता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपना 45W लिक्विड कूल्ड मैग्नटिक वायरलेस चार्जिंग कूलर पेश कर दिया है। यह एडवांस डिवाइस तापमान को 34 डिग्री सेल्सियस तक कम करने का दावा करता है, जिससे यह कूलिंग टेक्नोलॉजी में एक नया इनोवेशन साबित होता है। यहां हम OnePlus के इस नए कूलिंग डिवाइस के बारे में बता रहे हैं।


वनप्लस 45W लिक्विड-कूल्ड मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग कूलर की कीमत


कीमत की बात की जाए तो वनप्लस 45W लिक्विड-कूल्ड मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग कूलर की कीमत 549 yuan (लगभग 6,295 रुपये) है। यह नया कूलर अप्रैल में OnePlus द्वारा पेश किए गए पिछले मॉडल पर बेस्ड है, जिसमें मैग्नेटिक चार्जिंग सुविधा की कमी थी, जिसकी कीमत 469 युआन (लगभग 5,384 रुपये) थी।



वनप्लस 45W लिक्विड-कूल्ड मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग कूलर के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
it Home के अनुसार,  वनप्लस 45W लिक्विड-कूल्ड मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग कूलर अपने मैग्नेटिक और लाइट डिजाइन के साथ 10W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन का बात करें तो इसकी मोटाई 12 मिमी और वजन 73 ग्राम है। यह एक यूनिक लिक्विड कूलिंग सिस्टम को इंटीग्रेटेड करता है जो सामान्य एयर-कूलिंग की तुलना में 50 गुना ज्यादा कॉन्वेक्टिव हीट ट्रांसफर एफिशिएंसी प्रदान करता है। यह लिक्विड कूलिंग प्लेट, हॉल सेंसर, टीईसी कूलिंग प्लेट, थर्मल कंडक्टिव सिलिकॉन पैड और बेहतर कूलिंग एफिशिएंसी के लिए हाई परफॉर्मेंस वाले वाटर पंप जैसे कंपोनेंट्स के चलते काम करता है।

यह डिवाइस फोन, लैपटॉप, टैबलेट और यहां तक ​​कि निंटेंडो स्विच जैसे डिवाइस का सपोर्ट करता है, जिसके लिए वनप्लस एक अलग हीट-कंडक्टिव मैग्नेटिक एडेशिव पैच प्रदान करता है। वनप्लस कूलर की खास बात यह है कि हाई पावर के बावजूद भी इसका लो नॉयज लेवल सिर्फ 24dB है। डिजाइन को हॉट एयरफ्लो जनरेट किए बिना हैंड्स-फ्री कूलिंग के लिए तैयार किया गया है, जो एक आसान यूजर्स एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वनप्लस ने पानी के पाइप या फैन में ज्यादा कूलिंग या रुकावट के चलते डिवाइस के अंदर कंडंनशेसन जैसी दिक्कतों से निपटने के लिए इस कूलर में ट्रिपल कंडनशेसन वाटर प्रोटेक्शन लगाया है। सेफ्टी और एफिशिएंसी प्रदान करते हुए डिवाइस इन स्थितियों में तुरंत प्रोटेक्शन स्टेट में आ जाता है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, China, OnePlus 45W Liquid Cooling accessory

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.