OnePlus 13 अपडेट रोल आउट, बेहतर कनेक्टिविटी, रियल टाइम ट्रांसलेशन के साथ नए कैमरा फीचर्स

OnePlus ने OnePlus 13 के लिए ऑक्सीजनओएस 15.0.0.405 रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 11:22 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 के लिए ऑक्सीजनओएस 15.0.0.405 रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
  • यह शुरुआत में IN, GLO, NA और EU रीजन के यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है।
  • यह अपडेट अलग-अलग बैच में जारी किया जा रहा है।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus 13 के लिए ऑक्सीजनओएस 15.0.0.405 रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह शुरुआत में IN, GLO, NA और EU रीजन के यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है। अपडेट अलग-अलग बैच में जारी किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि यूजर्स के एक छोटे ग्रुप को यह पहले मिलेगा, अगले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर रोलआउट होने की उम्मीद है। यह कैमरा अपडेट, कनेक्टिविटी सुधार, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन और कुछ बेहतर नए एआई ट्रांसलेट फीचर्स प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो अपडेट मास्टर और फोटो मोड में कलर एक्यूरेसी और टोन को बदलता है, जूम फंक्शन को रिफाइन करता है और एक बेहतर शूटिंग एक्सपीरियंस के लिए स्टेबिलिटी को बेहतर करता है। कनेक्टिविटी के लिए यह वाई-फाई और ब्लूटूथ स्टेबिलिटी में सुधार करता है, जिससे यूजर्स को कनेक्ट रहने में मदद मिलती है। सिस्टम परफॉर्मेंस को भी बढ़ावा मिलता है, जिसका लक्ष्य डिवाइस को फास्ट और अधिक बेहतर बनाना है।
Advertisement

अन्य फीचर्स में एक एआई ट्रांसलेट फीचर है, जो अब स्प्लिट व्यू में रियल टाइम लाइव ट्रांसलेशन और फेस-टू-फेस ट्रांसलेशन का सपोर्ट करती है। आप अपने हेडफोन के जरिए ट्रांसलेशन सुन सकते हैं और अगर आपके पास कंपेटिबल हेडफोन हैं तो आप एक आसान टैप से फेस-टू-फेस ट्रांसलेशन शुरू कर सकते हैं। सेटअप फोन के स्पीकर और आपके हेडफोन के बीच ट्रांसलेशन को स्प्लिट करता है, जिससे दो भाषा में बातचीत ज्यादा आसान हो जाती है।


ऑफिशियल चेंजलॉग इस प्रकार है: OnePlus 13 OxygenOS 15.0.0.405 चेंजलॉग


Advertisement
कैमरा
मास्टर मोड से क्लिक की गई फोटो में कलर्स को बेहतर करता है। 
फोटो मोड में रियर कैमरे से ली गई फोटो के टोन में सुधार होता है और जूम फंक्शन में सुधार होता है। 
Advertisement
बेहतर फोटोग्राफी अनुभव के लिए कैमरा स्टेबिलिटी में सुधार करता है।

कम्युनिकेशन और इंटरकनेक्शन
Advertisement
बेहतर नेटवर्क अनुभव के लिए वाई-फाई कनेक्शन की स्टेबिलिटी में सुधार करता है। 
स्टेबिलिटी में सुधार होता है और ब्लूटूथ कनेक्शन की कंपेटिबिलिटी का विस्तार होता है।

सिस्टम
Advertisement
सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार करता है।

एआई ट्रांसलेशन
लाइव ट्रांसलेशन फीचर शामिल किया गया है जो रियल टाइम में स्पीच को ट्रांसलेट करता है।
फेस-टू-फेस ट्रांसलेशन फीचर लाया गया है जो स्प्लिट व्यू में प्रत्येक स्पीकर का ट्रांसलेशन दिखाता है।
अब आप अपने हेडफोन में ट्रांसलेशन सुन सकते हैं। 

अब आप अपने हेडफोन पर टैप करके फेस-टू-फेस ट्रांसलेशन शुरू कर सकते हैं। एक भाषा का ट्रांसलेशन फोन के स्पीकर पर चलता है, जबकि दूसरी भाषा का ट्रांसलेशन हेडफोन पर चलता है।

अगर आप भारत में हैं और किसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो आप Google डायलर खोलकर और *#800# टाइप करके बग की रिपोर्ट कर सकते हैं। अन्य रीजन के यूजर्स के लिए फीडबैक डायरेक्ट आधिकारिक थ्रेड में शेयर किया जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.