सिंगल चार्ज में 181 km चलने वाले Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड 10 नवंबर से होगी शुरू

Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि, Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों कीमतों को प्रत्येक राज्य में प्राप्त सब्सिडी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल के बिना लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2021 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Ola स्कूटर खरीदने के इच्छुक ग्राहक 10 नवंबर से ले सकेंगे टेस्ट राइड
  • टेस्ट राइड के लिए चाहिए होगा वैध ड्राइविंग लाइसेंस
  • Ola S1 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटक (Electric scooters) की टेस्ट राइड (Test Ride) देश में 10 नवंबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी है। ओला एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था और कंपनी ने इसे बेचने के लिए केवल ऑनलाइन सेल का ऑप्शन रखा है। इसका मतलब है कि ग्राहक इसे केवल ऑनलाइन खरीद सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को टेस्ट राइड का विकल्प नहीं मिलेगा। 

Ola Electric की आधिकारिक वेबसाइट में सपोर्ट पेज पर मौजूद 'Test Ride & Ownership' सेक्शन पर कंपनी ने जानकारी दी है कि Ola S1 और S1 Pro की टेस्ट राइड 10 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि, यह भी साफ किया गया है कि शुरुआत में टेस्ट राइड की सुविधा केवल मुख्य शहरों में शुरू होगी, लेकिन शहरों के नाम नहीं बताए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य जानकारियां भी दी है, जैसे टेस्ट राइड के लिए किसी प्रकार के किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, टेस्ट राइड लेने वाले व्यक्ति के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था और इसकी पहली सेल 15 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस सेल में कंपनी ने मात्र दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये की बिक्री होने की घोषणा भी की थी। अंदाज़े के लिए बता दें कि यह पूरी भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में एक दिन में होने वाली बिक्री के आसपास है।  

ग्राहक इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 499 रुपये में बुक कर सकते हैं। यदि आप इस स्कूटर को खरीदने का तरीका जानना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अगली खरीद विंडो 1 नवंबर, 2021 को फिर से खुलेगी। अक्टूबर में बुक किए जाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलिवरी दिवाली से ठीक पहले 1 नवंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Ola S1, Ola S1 Pro price in India, availability

Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि, Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों कीमतों को प्रत्येक राज्य में प्राप्त सब्सिडी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल के बिना लिस्ट किया गया है। स्कूटर को ब्लैक, पिंक, येलो, ब्लू,वाइट समेत कुल 10 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
 

Ola S1, Ola S1 Pro specifications, features

ओला एस1 और ओला एस1 प्रो को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया था - वेनिला ओला एस 1 पर 2.98 किलोवाट बैटरी और ओला एस 1 प्रो पर 3.97 किलोवाट बैटरी है। Ola S1 के लिए दावा किया गया है कि इसकी रेंज 121 किमी है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज बताई गई है और टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। वैनिला ओला एस1 में नॉर्मल और स्पोर्ट्स नामक दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं जबकि ओला एस1 प्रो में नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड मिलते हैं।
Advertisement

इनमें कई माइक्रोफोन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI स्पीच रिकग्निशन एल्गोरिथम भी मिलता है, और Ola Electric के MoveOS पर चलता है। Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सुरक्षा सुविधाओं का भी पिटारा मिलता है जिसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग और एक फ्लेम-रिटार्डेंट बैटरी शामिल है जो पानी और धूल प्रतिरोधी भी है।
 

Ola S1, Ola S1 Pro competition

ओला इलेक्टिक स्कूटरों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इसका मुकाबला Ather 450X, Simple One, TVS iQube, और Bajaj Chetak से है। इन सभी पांच इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से Simple One एक बार चार्ज करने पर 236 किमी की दावा की गई सबसे लंबी रेंज के साथ आता है। इसके विपरीत, TVS iQube की एक बार चार्ज करने पर 75 किमी की रेंज है जो इन पांचों में सबसे कम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.