Ola ने डिलीवर किए 4,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, FADA ने कहा, कुल 111 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन

गुलाटी ने भी अपने ट्वीट में RTO प्रोसेस की बात कही, लेकिन साथ ही यह आशंका भी जताई कि बुकिंग और डिलीवरी के बीच ये अंतर मार्केटिंग स्टंट हो सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 19:26 IST
ख़ास बातें
  • Ola ने S1 और S1 Pro की बुकिंग 15 सितंबर से शुरू की थी
  • 15 दिसंबर से शुरू हुई थी पहले बैच की बुकिंग
  • कंपनी का कहना है कि दिसंबर के अंत तक शिप हो चुकी हैं 4,000 यूनिट्स

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है

Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters in India) को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद कंपनी ने दावा किया था कि दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कुछ ही दिनों में ओला को 90,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए बुकिंग मिली। इसके बाद, 15 दिसंबर से कंपनी ने इन स्कूटर्स के पहले बैच की डिलिवरी शुरू की। हालांकि, रविवार को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि 30 दिसंबर तक Ola ने 111 इलेक्ट्रिक स्कूटर वितरित किए। यह डेटा केंद्र के वाहन पोर्टल का है। गुलाटी के ट्वीट से पहले तक, कंपनी ने डिलीवरी का कोई सटीक डेटा शेयर नहीं किया था, लेकिन बाद में कंपनी ने अपनी ओर से एक बयान भी जारी किया।

FADA अध्यक्ष गुलाटी ने ट्विटर पर जो डेटा साझा किया था, उसके अनुसार Ola Electric ने ज्यादातर स्कूटर कर्नाटक और तमिलनाडु में डिलीवर किए गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि डिलीवर किए गए 111 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से 60 कर्नाटक, 25 तमिलनाडु, 15 महाराष्ट्र और 11 राजस्थान में रजिस्टर हुए हैं।
Advertisement
 

पिछले हफ्ते शुक्रवार को, Ola Electric के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने कहा था कि कंपनी ने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के पहले बैच की सभी यूनिट्स को शिप कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि [उस समय] इनमें से कुछ ट्रांजिट में हैं, और ज्यादातर पहले से ही डिलीवरी सेंटर्स पर RTO रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस से गुजर रहे हैं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में उम्मीद से ज्यादा समय लगने की बात भी कही और इसके पीछे का कारण पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस बताया। अग्रवाल ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस तेज़ होगा।

गुलाटी ने भी अपने ट्वीट में RTO प्रोसेस की बात कही, लेकिन साथ ही यह आशंका भी जताई कि बुकिंग और डिलीवरी के बीच ये अंतर मार्केटिंग स्टंट हो सकता है। उन्होंने लिखा "क्या डायरेक्ट टू कस्टमर कांसेप्ट बड़ी बाधा बन रहा है? क्या यह वास्तविक है या सिर्फ एक और मीडिया/स्टार्टअप हाइप है?"
Advertisement

HT Auto को दिए एक स्टेटमेंट में Ola Electric के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अरुण सिरदेशमुख (Arun Sirdeshmukh) ने कहा (अनुवादित) "हमने दिसंबर में लगभग 4,000 स्कूटरों को ग्राहकों की डिलीवरी के लिए भेज दिया है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.