• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Okinawa ने बताई डीलरशिप में आग लगने की वजह, इलेक्ट्रिक स्कूटर का नहीं कोई लेना देना

Okinawa ने बताई डीलरशिप में आग लगने की वजह, इलेक्ट्रिक स्कूटर का नहीं कोई लेना-देना

Okinawa ने हाल ही में अपनी बैटरी के साथ संभावित सिक्योरिटी खामियों की टेस्टिंग के लिए 3,215 इलेक्ट्रिक स्कूटर यूनिट को रिकॉल किया। वेब पर कुछ स्कूटर्स में आग लगने की शिकायतें सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।

Okinawa ने बताई डीलरशिप में आग लगने की वजह, इलेक्ट्रिक स्कूटर का नहीं कोई लेना-देना

Photo Credit: Okinawa Autotech

Okinawa Autotech की एक डीलरशिप में शनिवार को आग लग गई थी।

ख़ास बातें
  • Okinawa ने अब साफ किया कि डीलरशिप में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
  • Okinawa Autotech की एक डीलरशिप में शनिवार को आग लग गई थी।
  • आग लगने के कुछ ही समय बाद Okinawa डीलरशिप आग में जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Okinawa Autotech की एक डीलरशिप में शनिवार को आग लग गई थी। Okinawa ने अब साफ किया है कि यह घटना जिसे ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में देखा गया। यह बिल्डिंग में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के वजह से हुई थी और इसका वहां मौजूद या शोकेस होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर से कोई लेना देना नहीं था। आपको बता दें कि हाल ही में Okinawa स्कूटर्स में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं। ओकिनावा ने बीते सप्ताह भी बैटरी सिक्योरिटी से संबंधित दिक्कतों को चेक करने और उन्हें ठीक करने के लिए 3,200 से ज्यादा स्कूटर को रिकॉल किया है।

ओकिनावा ऑटोटेक (Okinawa Autotech) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और तमिलनाडु में हुई आग की घटना के बीच कोई लिंक होने से इनकार किया। कंपनी ने गैजेट्स 360 को दिए एक स्टेटमेंट में कहा कि 'कृपया ध्यान रखें कि बिल्डिंग में पैनल वायरिंग में पावर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। कंपनी ने जो स्टेटमेंट में कहा उसको डीलरशिप ने भी कंफर्म किया।'

पिछले वीकेंड में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पता चला कि आग लगने के कुछ ही समय बाद Okinawa डीलरशिप आग में जलकर खत्म हो गया। यूजर्स को पुरानी घटनाओं के चलते चिंता हुई, जिसमें ओकिनावा स्कूटर में आग लगने की बात कही थी। Okinawa के अलावा, Ola Electric समेत कई कंपनियों ने बीते कुछ सप्ताह में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाओं के चलते कंज्यूमर सेफ्टी कंसर्न की वजह बना है। बताया जाता है कि स्थानीय अधिकारी भी इस प्रकार की घटनाओं को चेक कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक लोगों के साथ कोई ऑफिशियल रिस्पॉन्स शेयर नहीं की गई है।

बीते हफ्ते नासिक स्थित जितेंद्र ईवी के 20 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में लाते वक्त आग लग गई थी। कंपनी ने इस घटना को माना, हालांकि उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और एक इंटरनल इन्वेस्टिगेशन को कंफर्म किया। Okinawa ने हाल ही में अपनी बैटरी के साथ संभावित सिक्योरिटी खामियों की टेस्टिंग के लिए 3,215 इलेक्ट्रिक स्कूटर यूनिट को रिकॉल किया। वेब पर कुछ स्कूटर्स में आग लगने की शिकायतें सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Okinawa Autotech, Electric Scooter, Ola Electric
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »