200km की रेंज वाला Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 24 मार्च को होगा पेश

Okhi 90 स्कूटर की टॉप स्पीड 90kmph होगी। शर्मा का कहना है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस होगा, और शुरुआत के एक घंटे में इसका बैटरी पैक शून्य से 70 या 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Okhi 90 सिंगल चार्ज में 200 किमी तक की रेंज निकाल सकेगा
  • कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 90 kmph होगी
  • भारत में 24 मार्च को पेश किया जाएगा Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa Okhi 90 की रेंज 200 किमी तक बताई गई है

Okinawa Okhi 90  इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 24 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि भारत में लो-स्पीड सेगमेंट में कंपनी ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric scooters in India) लॉन्च किए हैं। हालांकि, अपकमिंग Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Upcoming electric scooter in India 2022) लो-स्पीड स्कूटर नहीं है। कंपनी ने खुलासा किया है कि अपकमिंग ई-स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा। रेंज की जानकारी भी दी गई है। Okhi 90 सिंगल चार्ज में 200 किमी तक की रेंज निकाल सकेगा।

Okinawa के सह-संस्थापक, जीतेंद्र शर्मा (Jeetender Sharma) ने BGR को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि Okhi 90 ई-स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 200 किलोमीटर होगी। इसके अलावा, यह भी जानकारी शेयर की गई है कि इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90kmph होगी। शर्मा का कहना है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस होगा, और शुरुआत के एक घंटे में इसका बैटरी पैक शून्य से 70 या 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। इसे लगभग चार घंटे का समय लगेगा। स्कूटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कनेक्टिड व्हीकल फीचर्स से भी लैस होगा।
Advertisement

इसे भी पढ़ें: Waymo, Cruise Gets California Permit for Autonomous Vehicle Service for Passengers

इंटरव्यू में शर्मा ने दावा किया है कि जो प्रोडक्ट आ रहा है, उसमें जबरदस्त सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी शामिल होगी। उन्होंने कहा "इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर और कनेक्टेड व्हीकल फीचर होंगे। उपभोक्ता एक ऐसे उत्पाद की तलाश में हैं, जिसकी तुलना रेंज के मामले में ICE इंजन से की जा सके।" वे आगे कहते हैं कि “वर्तमान में हमारा प्रोडक्ट iPraise+ वास्तविक ग्राहकों के अनुसार लगभग 139 किमी से 140 किमी तक की रेंज दे रहा है। नया Okhi 90 प्रोडक्ट इससे भी ज्यादा की वास्तविक रेंज प्रदान करेगा।"
Advertisement

इसे भी पढ़ें: OnePlus 10 Pro India Launch in March, Company to Debut Its Most Affordable 5G Phone
Advertisement

बैटरी स्वैपिंग को लेकर शर्मा ने कहा, "बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी ईवी उद्योग को बढ़ने में मदद करेगी और इससे ओकिनावा भी बढ़ेगा। मौजूदा ओकिनावा प्रोडक्ट्स में सभी हटाने योग्य बैटरी हैं। आप बैटरी निकाल सकते हैं और इसे कहीं भी चार्ज कर सकते हैं, जैसे मोबाइल चार्ज करने जैसा है। इन प्रोडक्ट्स की भी यही अवधारणा है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.